Delhi Pollution: दिल्ली-NCR हवा फिर हुई खराब, लागू हुए GRAP III के प्रतिबंध, जानें किन कामों पर रहेगी पाबंदी
Delhi Pollution: एयर क्वालिटी एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है, जिसके बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत स्टेज 3 को लागू कर दिया। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शुक्रवार शाम तक 371 तक पहुंच गया।
सीएक्यूएम (CAQM) ने GRAP III लागू करने का निर्णय वायु प्रदूषण में वृद्धि के बाद लिया है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण वायु गुणवत्ता की स्थिति और भी खराब होने की आशंका जताई है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने क्षेत्र के अधिकारियों से शहर के वायु प्रदूषण को और खराब होने से रोकने के लिए चरण 3 के तहत निर्धारित प्रतिबंधों को तुरंत लागू करने के निर्देश दिए। बता दें कि ग्रैप 3, जिसे पिछले शुक्रवार को हटा लिया था, क्योंकि बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर कम हो गया था।
GRAP III के तहत इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध
- GRAP चरण 3 के तहत गैर-आवश्यक निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगाया गया है।
- पूरे एनसीआर में धूल पैदा करने वाली व वायु प्रदूषण फैलाने वाली सीएंडडी गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।
- बोरिंग और ड्रिलिंग कार्यों सहित खुदाई और भराई के लिए मिट्टी का काम।
- पाइलिंग कार्य, सभी विध्वंस कार्यों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
- ओपन ट्रेंच सिस्टम द्वारा सीवर लाइन, पानी की लाइन, ड्रेनेज और इलेक्ट्रिक केबलिंग आदि बिछाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
- ईंट/चिनाई कार्य पर प्रतिबंध रहेगा।
- कक्षा V तक की कक्षाओं को हाइब्रिड लर्निंग मोड में बदलना होगा, जिससे माता-पिता और छात्र ऑनलाइन शिक्षा का विकल्प चुन सकें।
- इसके अतिरिक्त, दिल्ली और एनसीआर में बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल कारों (चार पहिया वाहनों) का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा है। हालांकि, विकलांग व्यक्तियों को इससे छूट दी गई है।
- चरण 3 में दिल्ली में बीएस-IV या उससे पुराने मानकों वाले गैर-आवश्यक डीजल चालित मध्यम माल वाहनों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
ये भी पढ़ें: Delhi Air Quality: बारिश से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में जबरदस्त सुधार, AQI घटकर 'मध्यम' श्रेणी में पहुंचा












Click it and Unblock the Notifications