Delhi Pollution: निर्माण कार्य पर अभी भी प्रतिबंध जारी, BS-III और BS-IV डीजल वाहनों पर हुआ ये फैसला

देश की राजधानी दिल्ली के प्रदूषण स्तर में पहले से थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन हवा की गुणवत्ता अब भी काफी खराब है। प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। प्रदूषण के स्तर में सुधार को लेकर दिल्ली सरकार की तरफ से कई कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को प्राथमिक स्कूलों को फिर से खोलने का आदेश दिया है। लेकिन निर्माण कार्य पर अब भी प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा डीजल वाहनों पर अभी बैन लगा रहेगा।

Recommended Video

    Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा अब भी बेहद खराब, लोगों ने जतायी चिंता | वनइंडिया हिंदी | *News
    delhi pollution

    पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की तरफ से कुछ जरूरी सेवाओं के निर्माण कार्य में ही छूट दी गई है। इसमें मेट्रो, रेलवे, डिफेंस और अस्पताल आदि के निर्माण कार्य शामिल हैं। वहीं, BS-III और BS-IV डीजल वाहनों पर लगा प्रतिबंध भी अभी जारी रहेगा। आपको बता दें कि दिवाली के बाद से राजधानी में प्रदूषण स्तर खतरनाक बना हुआ है।

    भाजपा के आरोपों पर भी भगवंत मान सरकार का किया बचाव
    पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पंजाब में जलाए जा रहे पराली पर भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में पराली जलाए जाने के मामले कम हुए है। दिल्ली बॉर्डर पर किसानों की तरफ से पराली जलाए जाने के मामलों की हम SDM से रिपोर्ट ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम राजनीति करना है। वे राजनीति करते रहेंगे, लेकिन हम अपना काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदूषण कम करने को लेकर राज्य सरकार की तरफ से लगातार कमद उठाए जा रहे हैं।

    9 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल
    सोमवार को प्रेस वार्ता में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर लगी रोक हटा दी गई है। प्राइमरी स्कूल 9 नवंबर से खुलेंगे। वर्क फ्रॉम होम के दिशा-निर्देशों में भी संशोधन हुआ है। आज से कार्यालय पूरी क्षमता से कार्य करेंगे। हाईवे, सड़क, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज, पाइपलाइन, बिजली पारेषण से संबंधित निर्माण कार्य पर लगी रोक भी अब हटा ली गई है।

    ये भी पढ़ें- भारत-चीन बॉर्डर से गायब हुए युवकों का अभी तक नहीं चला पता, परिजनों ने केंद्र सरकार से की पता लगाने की अपील

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+