Delhi: दिल्ली में भीषण ठंड के बीच प्रदूषण स्तर चिंताजनक, GRAP-3 के निर्देश के बाद कई वाहनों पर लगा प्रतिबंध
Delhi Pollution: दिल्ली में ठंड के बीच बढ़ते प्रदूषण को लेकर सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। राष्ट्रीय राजधानी में अब तत्काल प्रभाव से बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल एलएमवी (4 व्हीलर) चलाने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। प्रदूषण को लेकर GRAP-3 के निर्देशों के तहत दिल्ली सरकार ने ये आदेश जारी किया है।
दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ओर से रविवार (14 जनवरी) जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने क को कहा गया है। परिवहन विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से दिल्ली में बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल एलएमवी (4 व्हीलर) चलाने पर प्रतिबंध लगाया जाय। इसकी वजह विभाग ने बढ़ता प्रदूषण स्तर बताया और कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की और जारी GRP-III के तहत जारी निर्देशों को लेकर सरकार ने निर्णय लिया है।

सरकार और सीक्यूएम की ओर से जारी निर्देश पर एमसीडी ने आदेश जारी करते हुए कहा, "यह निर्देशित किया जाता है कि सभी एमसीडी/एमसीडी-सहायता प्राप्त/एमसीडी-मान्यता प्राप्त स्कूल सभी कक्षाओं यानी नर्सरी, केजी और प्राथमिक कक्षाओं 16 सितंबर से फिर से खुलेंगे।"
सरकार ने अपने नए आदेश के में कहा है कि मौजूदा कोहरे की स्थिति को देखते हुए एहतियात बरतते हुए स्कूलों में निर्धारित कार्यक्रम के तहत 15 जनवरी से 20 जनवरी तक सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक, सुबह की पाली: सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, शाम की पाली: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक तीन पालियों में कक्षाएं चलेंगी।
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, इससे एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स 399 था। रविवार को हवा की गुणवत्ता और नीचे गिरी और एक्यूआई में 59 अंक की बढ़ोतरी हुई है। सुबह में दिल्ली का एयर इंडेक्स 458 रहा।
वहीं सीपीसीबी के अनुसार ठंड, कोहरे व स्थानीय परिस्थितियों के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। वहीं मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे की स्थिति आगने तीन दिन जारी रहने के संकेत दिए हैं। दिल्ली में 16 व 17 जनवरी के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications