Delhi Pollution: 13 स्टेशनों पर AQI 499, सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग में हुआ बदलाव, Orange Alert जारी
Delhi Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण चरम सीमा पर है, लोगों को घर से बाहर निकलने में घुटन महसूस हो रही है। आपको जानकर हैरत होगी कि इस वक्त दिल्ली के दिल्ली के 36 में से 13 स्टेशनों पर AQI 499 या 500 के आस-पास है जिसकी वजह से लोग काफी परेशान है।
प्रदूषण और कोहरे ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए दिल्ली में घने कोहरे का ऑरंज अलर्ट जारी किया हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बढ़ते प्रदूषण के मद्दे नजर सरकारी दफ्तरों के टाइम में बदलाव किए गए हैं। MCD के दफ्तर अब सुबह 8:30 से लेकर शाम 5:00 बजे तक खुलेंगे तो वहीं दिल्ली सरकार के ऑफिस सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 तक खुलेंगे।
आपको बता दें कि दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अन्य हिस्सों में स्मोग के कारण दृश्यता में काफी गिरावट आई है, आपको बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) "बहुत खराब" श्रेणी में बना हुआ है और इसके बदलने के बिल्कुल भी आसार नहीं दिख रहे हैं।
प्रदूषण के मुख्य कारण
- पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने से भारी मात्रा में धुआं दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचता है।
- सर्दियों में ठंडी हवा और निम्न तापमान के कारण यह धुआं वायुमंडल में फंस जाता है।
- दिल्ली-एनसीआर में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
- वाहनों से निकलने वाले धुएं में कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और अन्य जहरीले गैसें होती हैं, जो वायु गुणवत्ता को खराब करती हैं।
- बड़े पैमाने पर चल रहे निर्माण कार्यों और उद्योगों से निकलने वाली धूल भी प्रदूषण का प्रमुख कारण है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह 6 बजे दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 498 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 497I
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 479 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 486 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -489 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -491 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
अगर मौसम की बात करें तो मंगलवार को पूरे दिन मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है। हालांकि सुबह-शाम लोगों को सिहरन महसूस होगी। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की उम्मीद है लेकिन सुबह की तरह शाम को भी लोगों को धुंध का सामना करना पड़ेगा। गौरतलब है कि दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) लागू है।
प्रदूषण के प्रभाव
- सांस लेने में तकलीफ, फेफड़ों की समस्याएं, हृदय रोग और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
- बच्चों की स्कूल छुट्टियां, बाहरी गतिविधियों पर प्रतिबंध, और कई उद्योगों पर रोक ।
- वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार खराब श्रेणी में बना रहता है तो उससे पेड़-पौधे और जीव-जंतुओं पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications