Delhi Pollution: दिल्ली में सांस लेना मुश्किल, NCR की भी हालत खराब, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi ka Mausam: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में इस वक्त प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है। दिवाली से पहले ही यहां की आबो-हवा काफी खराब हो गई है। तमाम कोशिशों के बावजूद दिल्ली और आस-पास के इलाकों में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे यहां पर सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। इस वक्त धुंध की मोटी चादर दिल्ली में छाई हुई है।

 Delhi Pollution

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 7 नवंबर से यहां के हालात बदलेंगे लेकिन तब तक यहां कि स्थिति ऐसी ही रहेगी इसलिए सभी को काफी एहतियात बरतने की जरूरत है।

दिल्ली-एनसीआर मे आज भी रेड अलर्ट

फिलहाल दिल्ली और एनसीआर मे आज भी रेड अलर्ट जारी है। फिलहाल आज यहां पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहेगा और पूरे दिन मौसम ड्राई रहेगा। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए और GRAP-4 को सख्ती से लागू करने के लिए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज सभी संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 499 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 498 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 498 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 496 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -498 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 445 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 456 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर नोएडा- गाजियाबाद का भी AQI काफी खराब है। नोएडा में AQI 454 पहुंच गया है। तो वहीं गाजियाबाद में AQI 405 के ऊपर चल रहा है। आज नोएडा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है।

दक्षिण में कल से बादल बरस रहे हैं

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण में कल से बादल बरस रहे हैं। केरल में आज से लेकर अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं शाम तक कर्नाटक और आंध्रा में भी बरसात हो सकती है।

हल्की बरसात होने के आसार दिख रहे हैं

जबकि हिमाचल-उत्तराखंड और कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बरसात होने के आसार दिख रहे हैं जबकि बिहार, एमपी, यूपी, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहेगा जबकि पूर्वोत्तर में हल्की बारिश होने के आसार है इसलिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है और लोगों को सेहत के प्रति जागरुक रहने के लिए कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+