Delhi Polls 2025: 'वोट ना देने वालों को अपराध की श्रेणी में..', हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा ने कर दी अजीब मांग
Delhi Polls 2025: दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर सुबह 7 बजे वोटिंग जारी है। हास्य कवि और लेखक सुरेंद्र शर्मा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद सुरेंद्र शर्मा ने कहा, 'वोट न देने वाले लोगों को अपराध की श्रेणी में डाला जाए ताकि हर व्यक्ति अपने और अपने देश के भविष्य की बात कह सके।'
न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा ने कहा, 'अगर हम वोट नहीं देते हैं तो हम अपराध करते हैं... जब देश के भविष्य की बात आती है तो हम घर में क्यों बैठ जाते हैं? मैं समझता हूं कि वोट न देने वाले लोगों को अपराध की श्रेणी में डाला जाए ताकि हर व्यक्ति अपने और अपने देश के भविष्य की बात कह सके।'

बता दें कि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एवं लोकपाल सदस्य सुशील चंद्रा ने मतदान किया। उन्होंने कहा, 'बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। मैं दिल्ली की जनता से अपील करूंगा कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। जब भी कोई पार्टी चुनाव आयोग के पास आती है, तो चुनाव आयोग हर पार्टी की बात सुनता है, अगर MCC का उल्लंघन होता है, तो तुरंत कार्रवाई की जाती है।'
11 बजे तक 19.95 फीसदी हुई वोटिंग
सेंट्रल दिल्ली- 16.46 %
पूर्वी दिल्ली- 20.03 %
नई दिल्ली- 16.80 %
उत्तर दिल्ली- 18.63 %
उत्तर पूर्वी दिल्ली-24.87 %
उत्तर पश्चिमी दिल्ली- 19.75 %
शाहदरा- 23.30 %
दक्षिण दिल्ली- 19.75 %
दक्षिण पूर्वी दिल्ली- 19.66 %
दक्षिण पश्चिमी दिल्ली- 21.90 %
पश्चिमी दिल्ली- 17.67 %
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर जारी मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान दिल्ली के 1.56 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और करीब 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। रिजल्ट की घोषणा 8 फरवरी को होगी। बता दें कि आम आदमी पार्टी जहां तीसरी बार सत्ता हासिल करने की लड़ाई में जुटी है।
तो वहीं बीजेपी-कांग्रेस भी दिल्ली की गद्दी कब्जाने की जद्दोजहद में है। बीजेपी 25 साल से ज्यादा समय से सत्ता से बाहर है। वहीं कांग्रेस आम आदमी पार्टी से पहले 15 साल सत्ता में रही, लेकिन पिछले दो चुनावों में पार्टी एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं रही है।












Click it and Unblock the Notifications