Delhi Polls 2025: वोटिंग के बीच वाल्मीकि समाज नेता को पुलिस ने उठाया, संजय सिंह ने जमकर घेरा, लगाया बड़ा आरोप
Delhi Polls 2025: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। वोटिंग के बीच पुलिस ने बाल्मीकि समाज के पूर्व चौपाल प्रधान उदय गिल को हिरासत में ले लिया है। उदय गिल हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उदय गिल को बिना किसी कारण के हिरासत में लिए जाने पर आप सांसद संजय सिंह भड़क गए।
आप सांसद संजय सिंह ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'वाल्मीकि समाज के पूर्व चौपाल प्रधान उदय गिल, जो अपने समाज में बहुत अच्छी छवि रखते हैं और सालों से उनके लिए काम कर रहे हैं, उन्हें बिना किसी कारण के सुबह 8.30 बजे से पुलिस स्टेशन में बैठाया गया है। कोई भी हमें इसका कारण बताने को तैयार नहीं है।'

मैं दिल्ली के वाल्मीकि समाज के लोगों से अपील करता हूं कि इस गुंडागर्दी के खिलाफ, इस अत्याचार के खिलाफ वोट करें...अपने वोट की ताकत से इसका जवाब दें। मैंने चुनाव पर्यवेक्षक, डीसीपी और एसएचओ से बात की है। लेकिन उदय गिल को अभी तक रिहा नहीं किया गया है, वह अभी भी पुलिस स्टेशन में हैं।
मेरे वकील यहां होंगे...आज नॉर्थ एवेन्यू एन ब्लॉक में 2000-3000 रुपये बांटे गए और लोगों की उंगलियों पर स्याही लगाई गई। जब मैं वहां पहुंचा तो वे हरियाणा की रजिस्ट्रेशन प्लेट वाली गाड़ी में भाग गए। यह सब चुनाव आयोग की नाक के नीचे हो रहा है। क्या यह मजाक है?...हम पर झूठे मामले लगाए जा रहे हैं।
इतना ही नहीं, संजय सिंह ने वाल्मीकि समुदाय से इस कथित "गुंडागर्दी" का अपने वोट से मुकाबला करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली के वाल्मीकि समुदाय के लोगों से अपील करता हूं कि वे इस 'गुंडागर्दी' के खिलाफ, इस अत्याचार के खिलाफ वोट करें। अपने वोट की ताकत से इसका जवाब दें।
आप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
रविवार को वाल्मीकि समाज और दलित महापंचायत के सदस्यों ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल के पास हुए इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आप की प्रचार गाड़ी में तोड़फोड़ की। महाराष्ट्र वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष आशु पोहल ने कहा था, 'हमारे समाज को लूटा गया है, हमारी बहनों और बेटियों को पैसे देने के झूठे वादे किए गए हैं। हम उन लोगों का समर्थन नहीं करेंगे जिन्होंने हमारे समाज का समर्थन नहीं किया। हम उनका बहिष्कार करेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications