केजरीवाल ने आज बुलाई विधायकों की बैठक, बीजेपी पर सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप
नई दिल्ली, 25 अगस्त: सीबीआई ने जब से दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर छापेमारी की है, तब से आम आदमी पार्टी बीजेपी पर नए-नए आरोप लगा रही है। अब AAP ने दावा किया है कि बीजेपी दिल्ली में उनकी सरकार गिराना चाहती है, जिस वजह से वो लगातार विधायकों को ऑफर दे रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपनी पार्टी के विधायकों से मुलाकात करेंगे। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि AAP के कई विधायक संपर्क से बाहर हैं।

दरअसल AAP लगातार आरोप लगा रही कि बीजेपी उनके विधायकों को खरीदने का ऑफर दे रही है। कुछ विधायकों को तो 20-20 करोड़ के ऑफर मिल रहे। इसी के मद्देनजर AAP पीएसी की बैठक बुधवार को केजरीवाल के घर पर हुई। जिसमें नए राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक में ये भी मांग की गई कि बीजेपी धन के उन स्रोतों का खुलासा करे, जिनके जरिए वो अलग-अलग राज्यों में अन्य दलों की सरकारें गिराने के लिए पैसा खर्च कर रही। इस बैठक के बाद अब विधायकों की बैठक होगी।
Recommended Video
40 विधायकों को तोड़ने की तैयारी
मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि सभी विधायकों से संपर्क किया जा रहा है। सभी को बुधवार को मैसेज भेजा गया था, लेकिन कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो सका। उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही और सभी विधायक बैठक में मौजूद हैं। पांडेय ने आरोप लगाया कि बीजेपी AAP के 40 विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications