Independence Day: दिल्ली में कौन से रूट रहेंगे बंद, कहां से निकल सकेंगे? जानें ट्रैफिक एडवाइजरी
नई दिल्ली। देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली हाई अलर्ट पर होगी। जगह-जगह नाकेबंदी रहेगी और कई मुख्य मार्ग बंद रहेंगे। प्रतिष्ठित लाल किले तक जाने वाले रास्ते पर सिर्फ परेड तक पहुंचने वाले वाहन ही निकलने दिए जाएंगे। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में सुरक्षा तंत्र ने यात्रियों को कुछ मार्गों से बचने का निर्देश दिया है, जबकि आधिकारिक कार्यों से जुड़े लोगों को अनुमति रहेगी। 15 अगस्त को राजधानी के कई रूट आम जनता के लिए कुछ घंटों तक पूरी तरह बंद रहेंगे। ट्रैफिक एडवाइजरी में जो कुछ बताया गया है, आप यहां जान सकते हैं..
Recommended Video
- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले के आसपास आम जनता के लिए यातायात सुबह 4 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगा। क्षेत्र में अधिकृत वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी।

- सुबह 4 बजे से 10 बजे तक आम जनता के लिए आठ सड़कें पूरी तरह बंद रहेंगी। ये सड़कें हैं: नेताजी सुभाष मार्ग, एसपी मुखर्जी मार्ग, लोथियन रोड, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड के साथ लिन रोड से नेताजी सुभाष मार्ग, रिंग रोड राजघाट से आईएसबीटी, और आउटर रिंग रोड आईएसबीटी से इंद्रप्रस्थ फ्लाईओवर तक।
- बिना पार्किंग लेबल वाले वाहन इन मार्गों से नहीं गुजरेंगे:- सी-हेक्सागन इंडिया गेट, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, रिंग रोड से निजामुद्दीन ब्रिज से आईएसबीटी तक का रूट। इसके अलावा बाहरी रिंग रोड आईपी फ्लाईओवर बाईपास से सलीमगढ़ होते हुए आईएसबीटी तक का रूट भी।
- राजधानी के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों की ओर जाने वाले यात्रियों को यमुना-पुष्ता रोड-जीटी रोड पार करने के लिए अरबिंदो मार्ग-सफदरजंग रोड, कनॉट प्लेस-मिंटो रोड और निजामुद्दीन ब्रिज से आॅप्शनल रूट ले सकते हैं।

- पूर्व-पश्चिम गलियारे की ओर जाने वाले डीएनडी-एनएच 24-विकास मार्ग, विकास मार्ग-डीडीयू मार्ग और बुलेवार्ड रोड-बाराफ से भी आॅप्शनल रूट चुन सकते हैं।
- शांतिवन की ओर जाने वाला गीता कॉलोनी पुल बंद रहेगा। लोअर रिंग रोड से आईएसबीटी कश्मीरी गेट से शांतिवन की ओर और आईपी फ्लाईओवर से राजघाट की ओर वाहनों का उपयोग प्रतिबंधित है।
- निजामुद्दीन पुल और वजीराबाद पुल पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक आज मध्यरात्रि से लागू कर दी गई है जो कि, रविवार को सुबह 11 बजे हटेगी।
- महाराणा प्रताप और सराय काले खां आईएसबीटी में 14 अगस्त की मध्यरात्रि से 15 अगस्त की रात 11 बजे तक अंतरराज्यीय बसों की अनुमति नहीं होगी। इसी अवधि के दौरान, डीटीसी बसें आईएसबीटी और एनएच-24/एनएच के बीच के रूट पर नहीं चल सकती हैं। रिंग रोड पर टी-पॉइंट भी बाधित रहने की संभावना है।

- लाल किला, जामा मस्जिद और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक जाने वाली बसों को या तो डायवर्ट किया जाएगा अथवा उन्हें रोका भी जा सकता है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि, सुबह 10 बजे के बाद सामान्य सेवाएं बहाल हो जाएंगी। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस समारोह के स्थल के पास रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और अस्पतालों के आॅप्शनल रूट इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अतिरिक्त सुरक्षा उपायों में दिल्ली पुलिस ने 16 अगस्त तक पैरा-ग्लाइडर, हैंग ग्लाइडर, पैरा-मोटर, यूएवी, दूर से चलने वाले विमान, गर्म हवा के गुब्बारे, क्वाडकॉप्टर आदि के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। कैमरा, दूरबीन, हैंडबैग, ब्रीफकेस, ट्रांजिस्टर, सिगरेट लाइटर, टिफिन बॉक्स, पानी की बोतलें, लंच बॉक्स, छाता और रिमोट कंट्रोल कार लेकर सफर करना भी प्रतिबंधित रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications