'यह है नए भारत का लोकतंत्र', CPM बिल्डिंग में चल रही WE-20 बैठक को दिल्ली पुलिस ने रोका तो भड़के जयराम रमेश
Delhi Police WE-20 Meeting CPM Jairam Ramesh: वामपंथी सामाजिक संगठनों ने जी-20 की तर्ज पर WE-20 की बैठक कर रहे हैं। यह बैठक सीपीएम की बिल्डिंग में हो रही थी। लेकिन वहां भारी संख्या में दिल्ली पुलिस पहुंच गई। बताया जा रहा है कि लोगों को प्रवेश करने से रोका जा रहा है।
दिल्ली पुलिस ने लोगों को यह कहते हुए प्रवेश करने से रोक दिया कि आयोजकों के पास कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं थी। वहीं, आयोजकों ने बताया कि पुलिस ने अंदर इकट्ठा हुए कुछ लोगों को बाहर जाने के लिए भी कहा।

कार्यक्रम की आयोजन समिति में शामिल लेखिका और राजनीतिक कार्यकर्ता कविता कबीर ने कहा कि यह बंद हॉल की बैठक है। ऐसी बैठक में अनुमति की आवश्यकता नहीं है।
पुलिस फिलहाल दोनों गेटों पर तैनात है और लोगों को परिसर में प्रवेश करने से रोक रही है। दिल्ली पुलिस के अलावा अन्य वर्दीधारी सुरक्षा बल भी मौजूद हैं।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता जयराम रमेश समेत कुछ विपक्षी नेता भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि ये नए भारत का लोकतंत्र है।
बता दें कि यह बैठक दिल्ली में आईटीओ से सटे माता सुंदरी कॉलेज के पास हरकिशन सिंह सुरजीत भवन में चल रही है।
यह भी पढ़ें- Nehru Memorial का नाम बदलने पर जयराम रमेश ने लगाए आरोप, रविशंकर प्रसाद ने कहा- सोच में है बुनियादी अंतर












Click it and Unblock the Notifications