सागर हत्याकांड: फरार ओलंपियन सुशील कुमार पर 1 लाख का इनाम घोषित, गैरजमानती वारंट जारी
नई दिल्ली, मई 17: दिल्ली पुलिस ने पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में ओलंपियन सुशील कुमार और उसके पीए अजय पर ही इनाम घोषित किया है। हत्याकांड मामले में फरार ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख रुपये इनाम का घोषित किया है। इसके अलावा सुशील के खास सहयोगी अजय पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इस मामले में पुलिस सुशील और उनके सहयोगियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट पहले ही जारी कर चुकी है।

दूसरी तरफ सुशील पहलवान की कई गैंगस्टरों से सांठगांठ सामने आई है। दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला है कि गैंगस्टरों के गुर्गे छत्रसाल स्टेडियम में आते थे। उधर, दिल्ली पुलिस की कई टीमों ने रविवार को भी सोनीपत, पानीपत, झज्जर व गुरुग्राम समेत कई जगहों पर दबिश दी, मगर सुशील के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। सागर की पिटाई के दौरान बीच-बचाव करने वाले तीन पहलवान भक्तू, सोनू और अमित का भी पुलिस ने बयान दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारी का कहना है कि सुशील के मोबाइल की लोकेशन और जांच से यही लग रहा है कि वह हरिद्वार के एक बाबा के आश्रम में ही छिपा है। पुलिस उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करा चुकी है। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में मारपीट के दौरान पहलवान की हत्या मामले में फरार चल रहे ओलंपिक पदक विजेता सुशील पहलवान को लेकर गुरुग्राम पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।












Click it and Unblock the Notifications