Swati Maliwal की शिकायत के बाद देर रात विभव कुमार के घर पहुंची पुलिस, AAP सांसद ने एम्स में कराई मेडिकल जांच
Swati Maliwal Case News: दिल्ली पुलिस ने आप (AAP) राज्यसभा सांसद के बयान दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीए के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी के बाद स्वाति मालीवाल मेडिकल जांच के लिए गुरुवार देर रात एम्स पहुंची, जिसके तुरंत बाद पुलिस विभव कुमार के आवास पर पहुंची।
हालांकि, पुलिस को आरोपी विभव कुमार घर पर नहीं मिला और बताया गया कि सिर्फ उनकी पत्नी मौजूद थीं। इधर, एम्स में मेडिकल जांच के बाद स्वाति मालीवाल भी अपने घर पहुंच गईं हैं।

दरअसल, आप सांसद स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाए थे कि उनके साथ सीएम आवास में बदसलूकी हुई थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस को अपनी लिखित शिकायत दी। साथ ही अपने बयान में बताया कि उनके साथ मारपीट की गई। उनके पेट पर मारा गया।
दिल्ली पुलिस की एक टीम स्वाति मालीवाल के घर पहुंची थी, जहां उनसे 4 घंटे तक पूछताछ के बाद उनके बयान दर्ज किए गए थे। इसके बाद मालीवाल का मेडिकल भी किया जाएगा, जिसके लिए वो देर रात एम्स अस्पताल भी पहुंचीं।
इन धाराओं में केस दर्ज
दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल के पूर्व PA विभव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने विभव कुमार के खिलाफ IPC की धारा 354 (स्त्री की मर्यादा को ठेस पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी), 509 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के उद्देश्य से कुछ कहना, इशारे या कार्य करना) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत FIR दर्ज की है।
जानिए स्वाति मालीवाल ने क्या बताया?
स्वाति मालीवाल ने अपने बयान में कहा कि विभव ने मुझे थप्पड़ मारा, लातों से मारा। मेरे पेट में मारा। इतना ही नहीं मेरी बॉडी पर हमला किया। स्वाति ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि जब वह ड्राइंग रूम में इंतजार कर रही थीं, तो विभव ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन पर बिना किसी उकसावे के हमला किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications