दिल्ली: पत्नी और उसके भाइयों को मारीं गोलियां, 3 की मौत, पुलिस ने पकड़ा, हथियार भी जब्त

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शकूरपुर इलाके में हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। यहां एक शख्स ने 4 लोगों को गोली मारी थी। जिससे महिला समेत तीन लोगों की जान चली गई। इस मामले पर दिल्ली पुलिस का बयान आया है। दिल्ली पुलिस ने आज सुबह कहा कि, आईपीसी की धारा-302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Delhi Subhash Place police station

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड में सुभाष प्लेस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि, वारदात में प्रयोग किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है, और आगे की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस ने 3 लोगों की मौत की भी पुष्टि कर दी। पुलिस ने कहा कि, शकूरपुर के यादव मार्केट के पास कल रिश्तेदारों के बीच झगड़ा हुआ था। जहां हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना सुभाष प्लेस थाना इलाके के संज्ञान में आई है। वहीं, आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Delhi Subhash Place police station

मालूम हो कि, बीते रोज यहां हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई थी। खबर आई कि, एक शख्स ने अपनी पत्नी और पत्नी के 2 भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं, एक अन्य महिला के पैर में गोली लगी। पुलिस ने कहा कि, 6 मार्च को रात 11 बजकर 25 मिनट पर पीसीआर कॉल पर जानकारी मिली थी कि शकूरपुर इलाके में फायरिंग हुई है। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

ससुराल पक्ष से चल रहा था विवाद
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि, हरेंद्र नाम के शख्स का अपने सुसराल पक्ष से विवाद चल रहा था। उसके सुसराली उसके घर पर आए थे। आरोप है कि, उसी दौरान हरेंद्र ने अपने दो सालों, पत्नी और साले की पत्नी पर गोलियां बरसाईं। जिससे हरेंद्र की पत्नी सीमा, विजय और सुरेंद्र दोनों सालों की मौत गई। बाद में पुलिस पहुंची और हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+