लेडी सब इंस्पेक्टर ने रेपिस्ट से Facebook पर की दोस्ती, फिर ऐसे पहुंचाया सलाखों के पीछे

नई दिल्ली, अगस्त 03: दिल्ली पुलिस की एक लेडी सब इंस्पेक्टर ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अनोखा तरीका निकाला। लेडी एसआई ने आरोपी को दोस्ती के ट्रैप में फंसा कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। लेडी सब इंस्पेक्टर की बहादुरी का हर कोई कायल हो गया है। 24 वर्षीय आरोपी शख्स ने एक नाबालिग का रेप कर गर्भवती कर दिया था। जिसके बाद से वह पुलिस के चुंगल से बाहर था। लेडी पुलिस ऑफिसर ने आरोपी को चुंगल में फंसाने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल किया।

16 साल की नाबालिग लड़की का किया था रेप

16 साल की नाबालिग लड़की का किया था रेप

दरअसल एक 16 साल की नाबालिग लड़की का अबॉर्शन कराने के लिए उसके परिवार वाले अस्पताल लेकर गए थे जैसे ही डॉक्टर को पता चला कि नाबालिग लड़की गर्भवती है और परिवार वाले उसका अबॉर्शन कराना चाहते हैं तो डॉक्टर इस पूरे मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी। दिल्ली पुलिस ने परिवार वालों से बात की लेकिन परिवार वाले बदनामी के डर के कारण इस मामले में कोई शिकायत नहीं करना चाहते थे।

Recommended Video

    Delhi: Lady Sub Inspector ने रेप के आरोपी से Facebook पर की दोस्ती, फिर भेजा Jail | वनइंडिया हिंदी
    पुलिस के पास आरोपी का कोई सुराग नहीं था

    पुलिस के पास आरोपी का कोई सुराग नहीं था

    दिल्ली पुलिस के अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद पीड़ित परिवार जैसे तैसे शिकायत करने को तैयार हुआ और पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित के पास आरोपी का कोई मोबाइल नम्बर नहीं था। पीड़ित ने आरोपी का नाम आकाश जैन उर्फ राहुल बताया था। लेकिन पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती का काम यह था कि उसके पास ना तो आरोपी की कोई तस्वीर थी और ना ही पीड़िता को यह पता था कि आरोपी कहां रहता है।

    प्रियंका को मिली केस सुलझाने की जिम्मेदारी

    प्रियंका को मिली केस सुलझाने की जिम्मेदारी

    दिल्ली पुलिस ने अपनी एक महिला सब इंस्पेक्टर प्रियंका को इस केस को सुलझाने में लगाया। सबसे पहले सब इंस्पेक्टर प्रियंका सैनी ने इस नाम के सभी नामों को सोशल मीडिया पर खोजा। लेडी पुलिस अधिकारी ने प्रियंका नाम से एक फेसबुक आईडी बनाई। प्रियंका ने आकाश नाम के दिल्ली में रहने वाले कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। जिसमें वह आरोपी शख्स भी शामिल था। प्रियंका ने कई युवकों से बात करने की कोशिश की। उन्हें वहां से खास रिस्पोंस नहीं मिला। लेकिन आरोपी से जब बात की तो वह उससे लेडी ऑफिसर से बात करने लगा।

    फेसबुक पर की आरोपी से दोस्ती

    फेसबुक पर की आरोपी से दोस्ती

    इसके बाद प्रियंका और आकाश की चैंटिग शुरू हो गई। चैंटिंग के दौरान दोनों ने एक दूसरे के नंबर शेयर किए। जब फेसबुक पर युवक से दोस्ती हो गई तो महिला एसआई ने आरोपी को मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान उनके बीच वीडियो कॉल पर भी बातें हुई। आरोपी का विश्वास जीतने के बाद 31 जुलाई को आरोपी को प्रियंका ने मिलने के लिए कहा। तो उसने दशरथ पुरी मेट्रो स्टेशन पर मिलने के लिए बुलाया। प्रियंका सादी ड्रेस में वहीं उससे मिलने पहुंची। लेकिन उनकी एक टीम भी सादी वर्दी में उनके आसपास था।

    आरोपी को मिलने के लिए प्रियंका ने बुलाया

    आरोपी को मिलने के लिए प्रियंका ने बुलाया

    जब प्रियंका दशरथ पुरी मेट्रो स्टेशन पर पहुंची तो आरोपी ने कहा कि मैं सेक्टर एक पहुंच चुका हूं लेकिन अभी नहीं आ पाऊंगा। तो श्री माता मंदिर पर अगर तुम आ सकती हो आ जाओ। इसके बाद प्रियंका अपनी टीम से साथ उस जगह पर पहुंचे। काफी देर इंतजार करने के बाद वह लड़का वहां आया। आरोपी रेस्टोरेंट में महिला सब इंस्पेक्टर प्रियंका से मिलने के लिए जैसे ही पहुंचा वैसे ही दिल्ली पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपी कई लड़कियों का कर चुका है यौन शोषण

    आरोपी कई लड़कियों का कर चुका है यौन शोषण

    पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह द्वारका में एक चूड़ी की दुकान में काम करता है। पिछले डेढ़ साल में कई लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है। पुलिस ने पीड़ित लड़की से आरोपी की शिनाख्त भी करायी। इसके आलाव पुलिस ने अपने कई सोर्स से उसकी पहचान को कन्फर्म किया। फिलहाल आरोपी सलाखों के पीछे हैं। लेकिन लेडी सब इंस्पेक्टर प्रिंयका के जज्बे की हर कोई तारीफ कर रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+