Delhi: निकलने वाला है मुहर्रम का जुलूस, घर से निकलने से पहले चेक करें ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
मुहर्रम के जुलूसों को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। देश की राजधानी में सुरक्षा-व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जामा मस्जिद इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
बता दें कि इस वर्ष की शुरुआत में ही ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की थी कि मुहर्रम के जुलूसों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। बोर्ड ने अपील की थी कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मार्गों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं।

दिल्ली पुलिस ने 17 जुलाई को होने वाले जुलूसों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी मुख्य रूप से जामा मस्जिद, चावड़ी बाज़ार, ओखला, कमरा बंगश, मेउली, पुरानी पुलिस चौकी और निज़ामुद्दीन के लिए है। यहां बुधवार दोपहर से रात तक शहर की बसों पर प्रतिबंध रहेगा।
बता दें कि पहला जुलूस छत्ता शहजाद से कलान महल, कामरा बंगश, चितली क़बर, चूड़ी वालान, मटिया महल, जामा मस्जिद, चावड़ी बाज़ार और हौज खास से होकर गुजरेगा। जबकि एक और जुलूस पुरानी पुलिस चौकी से शुरू होकर अशोक बस्ती, कुतुब रोड, खारी बावली, लाल कुआं, हौज काजी, चावड़ी बाजार और जामा मस्जिद से होते हुए उल्टे रास्ते से लौटेगा।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में लोगों से अपील की है कि वह मथुरा रोड, मां आनंदमयी मार्ग, मेहरौली-बदरपुर रोड, आनंद विहार के करीब रोड नंबर 56,पंखा रोड, नजफगढ़ रोड से जाखिरा से किशनगंज की ओर ना जाएं, यहां जाम मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications