सागर राणा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस कर रही कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा व अन्य से पूछताछ
पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान सागर राणा की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध साखा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा और दो अन्य को पूछताछ के लिए अलग-अलग जेलों से लेकर आई है।
नई दिल्ली, 26 मई। पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान सागर राणा की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध साखा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा और दो अन्य को पूछताछ के लिए अलग-अलग जेलों से लेकर आई है। वहीं, एक दिन पहले रोहिणी जिले की ऑपरेशन सेल ने कंझावाला इलाके से कला असौदा-नीरज बवाना गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया था। ये चारों छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय सागर राणा की हत्या के मामले में पहलवान सुशील कुमार के सहयोगी पाए गए थे।

Recommended Video
सागर राणा मर्डर केस में पहलवान सुशील कुमार को भी आरोपी बनाया गया है और अब वह दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में हैं। बता दें कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान सागर राणा हत्या कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें: भारत-पाक युद्ध के हीरो कर्नल पंजाब सिंह का कोरोना से निधन, 4 दिन पहले हुई थी बेटे की मौत
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि सागर की मौत किसी हथियार से सिर में चोट लगने के कारण हुई है। पुलिस छानबीन में सामने आया कि सुशील कुमार ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के साथ मिलकर सागर राणा की छत्रसाल स्टेडियम में जाकर जमकर पिटाई की, जिसके बाद सागर की तबीयत बहुत खराब हो गई और कुछ ही घंटों के बाद उसकी मौत हो गई। सागर की हत्या मामले में ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार अब दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में हैं।












Click it and Unblock the Notifications