Delhi Ashram: दिल्ली में 17 लड़कियों से स्वामी चैतन्यानंद ने की गंदी हरकत, सामने आया चौंकाने वाला सच, FIR दर्ज

Swami Chaitanyananda Saraswati: दिल्ली पुलिस एक कथित संत स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी की तलाश में है। उन पर आरोप है कि उन्होंने शहर के एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की कई छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया। यह मामला 4 अगस्त को सामने आया, जब वसंत कुंज उत्तर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

आरोपी शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट की कमेटी का सदस्य था। शिकायत के बाद से ही वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

swami chaitanyananda saraswati

बाबा के खिलाफ छात्राओं ने क्या कहा?

जांच के दौरान पुलिस ने EWS स्कॉलरशिप पर पढ़ रही 32 PGDM छात्राओं के बयान लिए। इनमें से 17 लड़कियों ने खुलकर आरोप लगाया कि स्वामी ने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं।

लड़कियों ने बताया कि...

  • गंदी भाषा का इस्तेमाल किया
  • वॉट्सऐप पर अभद्र और अश्लील मैसेज भेजे
  • गलत तरीके से छूने की कोशिश की

छात्राओं का यह भी आरोप है कि कुछ फैकल्टी और कॉलेज अधिकारियों ने उन पर दबाव डाला कि वे स्वामी की बातें मानें।

छात्राओं ने मजिस्ट्रेट के सामने दिया बयान

पुलिस ने बताया कि आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित छात्राओं के बयान पटियाला हाउस कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए गए हैं। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस को मिली लग्जरी कार

तफ्तीश के दौरान पुलिस को कॉलेज के बेसमेंट से एक वॉल्वो कार भी मिली। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस कार पर जाली डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट (39 UN 1) लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि यह कार स्वामी इस्तेमाल करता था। इस मामले में 25 अगस्त को धोखाधड़ी और जालसाजी की एक अलग FIR भी दर्ज की गई और कार जब्त कर ली गई।

इंस्टीट्यूट का बयान

शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट ने साफ किया कि सरस्वती ने 'अवैध और अनुचित गतिविधियों' में भाग लिया। संस्थान ने उससे सारे संबंध तोड़ लिए और संबंधित अधिकारियों को शिकायत भी भेजी।

पुलिस की कार्रवाई

डिप्टी पुलिस कमिश्नर अमित गोयल ने कहा कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। उन्होंने बताया कि...

  • पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले हैं
  • कई जगहों पर छापेमारी की गई
  • इंस्टीट्यूट से अहम दस्तावेज जब्त कर फॉरेंसिक जांच को भेजे गए हैं

इसके बावजूद आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर है। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और जल्द उसे पकड़ने का दावा कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+