दिल्ली हिंसा में हेड कॉन्सटेबल रतनलाल की हत्या के आरोपी वसीम की हुई गिरफ्तारी, दो साल से था फरार
नई दिल्ली, अक्टूबर 03। सीएए और एनआरसी के खिलाफ साल 2020 में देश की राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा के एक मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, पुलिस ने हिंसा के दौरान एक हेड कॉन्सटेबल रतनलाल की हत्या के मामले में आरोपी मोहम्मद वसीम उर्फ सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की क्राइम/ईओडब्ल्यूएस ब्रांच की टीम ने यह गिरफ्तारी यूपी के अलीगढ़ जिले से की है।

दो साल से फरार था वसीम
इस स्पेशल टीम के स्पेशल सीपी रवींद्र यादव ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी वसीम पिछले दो साल से फरार चल रहा था। आरोपी वसीम को अदालत ने रतनलाल की हत्या से जुड़े एक मामले में भगोड़ा घोषित किया हुआ था। आपको बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने इसी साल अप्रैल में कहा था कि हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल की हत्या दंगाईयों ने ही की थी। कोर्ट ने कहा था कि दंगाईयों ने रतनलाल को लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीटा था, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications