गणित के 'गुरुजी' की बुद्धि हुई भ्रष्ट! कर रहे थे ऐसा कारनामा कि पहुंच गए जेल, जानकर आप भी चौंक जाओगे
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम दिल्ली के रघुबीर नगर से 37 वर्षीय प्रमोद कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। गुप्ता पर 50 से अधिक मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप है। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रमोद गणित में ग्रेजुएट है, और उसने उत्तर प्रदेश के घोंडा में एक सरकारी संस्थान से 2013 में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी।

पुलिस के मुताबिक, गणित का ये 'मास्टरमाइंड' अब चोरी के मोबाइल बेचने के धंधे में उतर गया था।
'तुरंत पैसा' कमाने का लालच
2020 में मोबाइल फोन रिपेयरिंग का प्रशिक्षण लेने के बावजूद, गुप्ता ने दिल्ली और हरियाणा में चोरी के फोन बेचकर 'तुरंत पैसा' कमाने का रास्ता चुना। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत निवासी गुप्ता पहले भी एक आपराधिक मामले में शामिल था। उसके कब्जे से कुल 52 चोरी या छीने गए मोबाइल फोन और 15 मोबाइल फोन के मदरबोर्ड जब्त किए गए हैं। पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त, विचित्र वीर ने एक बयान में कहा, "गुप्ता को 'तुरंत पैसा' कमाने का लालच था, और इसी वजह से वो चोरी के मोबाइल बेचने लगा।"
पुलिस का जाल
पुलिस को 6 मार्च को सूचना मिली कि रघुबीर नगर में एक व्यक्ति बड़ी संख्या में चोरी के मोबाइल फोन बेचने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद, एनडब्लूबी चौक रोड के पास एक 'जाल' बिछाया गया और 7 मार्च को लगभग 12:30 बजे, गुप्ता को मोबाइल फोन से भरा एक बैग ले जाते हुए देखा गया।
पुलिस ने गुप्ता को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर, पुलिस को गुप्ता के कब्जे से विभिन्न ब्रांडों के 52 मोबाइल फोन और 15 मदरबोर्ड मिले, जिनके लिए वह कोई स्वामित्व दस्तावेज नहीं दिखा सका। वीर ने कहा, "बरामद किए गए कम से कम दो फोन ख्याला और हरि नगर पुलिस स्टेशनों में दर्ज मामलों से जुड़े हुए हैं।" गुप्ता, जिनके पिता कमीशन एजेंट के रूप में काम करते हैं, विवाहित हैं और उनके दो बच्चे हैं।












Click it and Unblock the Notifications