उम्र 22 साल और 60 मामलों में 12 बार जा चुका तिहाड़, लड़कियों को छात्र बनकर लूटता था यह

नई दिल्ली। दिल्ली में एसीपी पंजाबी बाग कुमार अभिषेक की अगुवाई में एसएचओ विनय मलिक की टीम ने एक बहुत ही शातिर बदमाश को दबोच लिया। नीरज उर्फ ललित नाम का यह बदमाश महज 22 साल का है। मगर, वह लूट-चोरी और ठगी की 60 से ज्यादा वारदातें कर चुका है। बालिग होने के 4 साल में ही वह 12 बार तिहाड़ जेल जा चुका है। वह स्टूडेंट बनकर लड़कियों को फंसाता था। फिर उनके पैसे, स्कूटी एवं अन्य चीजें उड़ा लेता था। चोरी की स्कूटी वह 10 दिन ही अपने पास रखता था। उसके बाद कहीं बेच देता था।

Delhi Police arrest wanted criminal from police station punjabi bagh

पुलिस को उसके पास से 5 मोबाइल, 3 चोरी की बाइक-स्कूटी और पिस्टल बरामद हुईं। सिपाहियों ने बताया कि वह वारदात के लिए हमेशा चोरी की स्कूटी या बाइक का ही यूज करता है और जिस टू व्हीलर से वह 10 दिन वारदात कर लेता था, उसे भी वह बदल देता था। वह स्टूडेंट की तरह कपड़े पहनकर कंधे पर पिट्ठू बैग डालकर निकलता था। रास्ते में सड़क किनारे चल रही गर्ल्स स्टूडेंट और कम उम्र की लड़कियों को ही ज्यादातर टारगेट करता था।

Delhi Police arrest wanted criminal from police station punjabi bagh

पुलिस ने उसे पश्चिम पुरी इलाके में ट्रैप के तहत गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि पहले एक बार जब पब्लिक ने उसे पकड़ा था तो जमकर पिटाई कर दी थी। उसके बाद से वह अपने पास हथियार भी रखने लगा। पता चला कि इसके ऊपर पहले से ही 55 मामले चल रहे हैं। जबकि, एक दर्जन से ज्यादा बार गिरफ्तार होकर तिहाड़ जेल जा चुका है। हालांकि, जब भी जेल से बाहर आता तो फिर से लूट की वारदात को अंजाम देने लगता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+