एक करोड़ की बैंक लूट को अंजाम देने वाला गिरफ्तार
बिहार के लालगंज स्थित एक्सिस बैंक में एक करोड़ रुपए की लूट की घटना को अंजाम देने वाले गैंग के मास्टरमाइंड को स्पेशन स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम मणिकुमार है, जिसे दिल्ली के जनपथ से गिरफ्तार किया गया है।
बिहार में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार था और वह दिल्ली में फरारी काट रहा था। आरोपी दिल्ली में चांदनी चौक स्थित ज्वेलरी मार्केट में लूट की घटना को अंजाम देने की फिरा में था। दिल्ली दिल्ली पुलिस ने आरोपी के मंसूबों पर पानी फेर दिया और उसे गिरफ्तार करके बिहार पुलिस के हवाले कर दिया है।

डीसीपी मनोज कुमार मीणा ने बताया कि जिले की स्पेशल स्टाफ पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि लाल किले के पास संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है, जिसे चांदनी चौक की ज्वेलरी मार्केट में रेकी करते हुए देखा गया है। संदिग्ध व्यक्ति को गार्ड की वर्दी में देखा गया है।
संदिग्ध की जानकारी मिलने के बाद एसीपी धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में एक स्पेशल स्टाफ का गठन किया गया, जिसने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने पार्किंग एरिया और कई घरों की तलाशी शुरू की। इसी दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी पहचान मनीष कुमार ऊर्फ मणिराम के तौर पर हुई है।
आरोपी से जब पुलिस की टीम ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि आरोपी के खिलाफ एक्सिस बैंक में लूटपाट का केस दर्ज है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस को संपर्क किया तो पता चला कि आरोपी ने एक करोड़ रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया था।












Click it and Unblock the Notifications