Delhi Police Suicide: दिल्ली पुलिस के ACP ने की खुदकुशी, लहूलुहान बिस्तर पर पड़ी मिली लाश
Delhi Police Suicide: दिल्ली के जंगपुरा से बुधवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 55 वर्षीय दिल्ली पुलिस के एसीपी अनिल सिसोदिया ने खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक, कथित तौर पर एसीपी ने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
गोली की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पत्नी की मौत से थे डिप्रेशन में!
पुलिस के मुताबिक, बीती दो अक्टूबर को साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर में तैनात एसीपी अनिल सिसोदिया की पत्नी का निधन हो गया था। आशंका है कि उसके बाद अनिल अवसाद में चले गए। इसी वजह से शायद उन्होंने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया। हालांकि, पुलिस मामले की तह तक जाने का पूरा प्रयास कर रही है। आस-पड़ोस में भी पूछताछ जारी है। एसीपी के परिवार के अन्य सदस्यों से संपर्क साधने का प्रयास भी जारी है।
बेडरूम में बिस्तर पर पड़ी मिली लाश
पुलिस के मुताबिक, गोली चलने की आवाज की घटना की सूचना पर एसीपी अनिल के घर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। लेकिन, कोई आवाज अंदर से नहीं आई। जिसके बाद दरवाजा तोड़कर पुलिसकर्मी अंदर दाखिल हुए। बेडरूम में बिस्तर पर एसीपी अनिल का शव खून से लथपथ पाया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications