दिल्ली में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 1254 आए नए मामले, 6 की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना महामारी एक बार फिर से विकराल रूप धारण करती नजर आ रही है। दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे संक्रमितों के आंकड़े रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। पिछले 24 घंटे में इस साल के सभी रिकार्डों को तोड़ते हुए 1254 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। यह आंकड़ा पिछले तीन महीने में सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना से बुधवार को 6 लोगों की जान गई है जबकि मंगवार को 4 लोगों की मौत हुई थी।पॉजिटिविटी रेट 1.31 % से बढ़कर बुधवार को 1.52 % पर पहुंच गई।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे 47,262 नए केस, जानिए ताजा अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    Delhi on Wednesday reported 1,254 fresh coronavirus cases in a span of 24 hours

    दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1254 नए केस सामने आए हैं। वहीं 6 लोगों की मौत हुई है। यह राष्ट्रीय राजधानी में 18 दिसंबर के बाद से यह कोविड -19 के दैनिक मामलों की सबसे अधिक संख्या है। तब दिल्ली में कोरोनावायरस के 1,418 मामले सामने आए थे। वहीं 769 कोरोना पेशंट्स की रिकवरी दर्ज की गई है। दिल्ली में कोरोनोवायरस के कुल मामलों की संख्या अब 6,51,227 है।

    दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए हैल्थ बुलेटिन की माने तो हर रोज होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की संख्या में बंपर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की संख्या 2316 से बढ़कर 2560 हो गई है। अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या की बात करें तो यह धीरे-धीरे बढ़कर बुधवार को 4890 को पार कर गई है। अब तक दिल्ली में कुल 10,973 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

    पिछले 24 घंटे में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 871 से 976 हो गई है। दिल्ली सरकार की ओर से कोविड-19 मरीजों के लिए प्रबंधन के तहत अस्पतालों में कुल 5740 बेड की व्यवस्था है। इन पर अब मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इनमें से अब 1063 बेड पर मरीज भर्ती हैं। वहीं 4677 बेड अभी भी खाली हैं। दिल्ली में अब तक कुल 13,974,132 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 7,35,480 टेस्ट किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+