Delhi Nursery Admission 2022: अभिभावक अब 21 जनवरी तक एडमिशन के लिए कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने नर्सरी व एंट्री लेवल की कक्षाओं में दाखिले को लेकर बड़ा फैसला किया है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी/एंट्री लेवल की कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन दाखिल करने की आखिरी तारीख दो हफ्ते और बढ़ाई जा रही है। दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2022 और एंट्री क्लास एडमिशन यानी केजी 1 और केजी 2 के लिए फॉर्म भरकर जमा करने की अंतिम तारीख पहले 07 जनवरी 2022 थी।

Delhi nursery school admission 2022-23 admission window extend for two week

इससे एक दिन पूर्व दिल्ली सरकार ने लास्ट डेट बढ़ाने का फैसला किया। अब अभिभावक 21 जनवरी 2022 तक स्कूल एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली के निजी, गैर-सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 2022-23 शैक्षणिक सत्र के लिए नर्सरी कक्षाओं में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 दिसंबर, 2021 से शुरू हो चुकी है।

शिक्षा निदेशालय (डीओई) द्वारा पिछले महीने जारी एक अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली के लगभग 1,800 निजी स्कूलों में नर्सरी प्रवेश प्रक्रिया 15 दिसंबर, 2021 से शुरू हो गई थी। वहीं एप्लिकेशन विंडो 7 जनवरी को बंद होने वाली थी लेकिन अब राज्य सरकार ने इस दो हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है।

इस वर्ष, कार्यक्रम पिछले वर्षों के अनुरूप है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नर्सरी स्कूलों में जनरल कैटेगरी की 75 फीसदी सीटों पर दाखिले होंगे। शेष 25 फीसदी सीटें आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) और वंचित वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+