Delhi Nursery Admission 2021: जारी हुई दूसरी मेरिट लिस्ट, स्कूलों की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं नाम
नई दिल्ली। दिल्ली में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए स्कूलों ने नर्सरी एडमिशन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट गुरुवारको जारी कर दी गई है। दिल्ली के लगभग सभी प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी एडमिशन की यह दूसरी लिस्ट ऑनलाइन जारी की गई है। कई महीनों की देरी के बाद, इस साल 18 फरवरी को दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी कक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई थी। इससे पहले गुरुवार को नर्सरी एडमिशन की पहली लिस्ट जारी की गई थी।

ऐसे में जिन पैरेंट्स ने अपने बच्चे के लिए केजी, नर्सरी या अन्य कक्षाओं के लिए आवेदन किया था, वे अब स्कूलों की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट को चेक कर सकते हैं। दिल्ली स्कूल 2021 के नर्सरी दाखिले की मेरिट सूची में चयनित छात्रों के नाम और उनमें से प्रत्येक द्वारा मिले अंक शामिल होंगे। दिल्ली में नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू हुई है और एक अप्रैल को समाप्त हो जाएगी।
इसके साथ ही दिल्ली में प्राथमिक कक्षाओं के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दिल्ली शिक्षा निदेशालय के मुताबिक दिल्ली में नर्सरी एडमिशन की यह प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी और 1 अप्रैल से कक्षाएं प्रारंभ होंगी। तीसरी सूची 27 को जारी की जाएगी। वहीं दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने प्राइवेट स्कूलों को नर्सरी कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया को निष्पक्ष, उचित और गैर-भेदभावपूर्ण पारदर्शी रखने के निर्देश दिए थे।
इन बातों का रखें ध्यान...
- सभी दस्तावेज जैसे अभिभावक के नाम का राशन कॉर्ड, बच्चे व अभिभावक के नाम का डोमोसाइल प्रमाणपत्र, अभिभावक का वोटर आई-कार्ड, बिजली का बिल, टेलीफोन का बिल, पानी का बिल व बच्चे के नाम का पासपोर्ट जरुर रखें। इनकी फोटो कॉपी के साथ-साथ मूल प्रमाणपत्र भी लेकर जाएं।
- मूल जन्म प्रमाणपत्र की एक से अधिक कॉपी अपने साथ रखें।
- फीस भुगतान करने के बाद उसकी रसीद अवश्य लें।
- बच्चे व माता-पिता की अतिरिक्त फोटो अवश्य रखें।












Click it and Unblock the Notifications