Delhi Noori Masjid का अंदरूनी सच क्या? रात 3 बजे की वो हरकत कैमरे में कैद— हुमा कुरैशी के पिता पर गंभीर आरोप!

Delhi Noori Masjid Controversy: दिल्ली की फिजा इन दिनों सिर्फ गर्मी से ही नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो से भी तप रही है, जो देश की राजधानी के दिल दहला देने वाले सच को उजागर कर रहा है। नूरी मस्जिद, जो कि सादिक नगर की शांत गलियों में बसी है, अब एक विवाद का केंद्र बन चुकी है।

यहां का मदरसा 'अफजल उल उलूम' बच्चों को दीनी तालीम देने के लिए जाना जाता है, लेकिन हाल ही में जो वीडियो सामने आया, उसने मस्जिद की पाक छवि पर न सिर्फ सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि उसकी दीवारों के पीछे छिपे एक डरावने सच को सामने ला दिया है। मामले के तार बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के पिता (Huma Qureshi Father Controversy) के नाम से जुड़ते नजर आ रहे हैं। वन इंडिया हिंदी के एक्सक्लूसिव शो 'सही पकड़े हैं' में इमाम और मुतवल्ली ने कैमरे पर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। क्या है इस वीडियो की सच्चाई? कौन-कौन हैं इसके पीछे? क्यों मदरसे के छात्र ने खुद वीडियो में बताया अपना दर्द? देखिए Oneindia Hindi की ये खास रिपोर्ट।

Delhi Noori Masjid Controversy

वीडियो में कैद वो रात: जब एक मासूम की नींद टूटी डरावने अहसास से

सीसीटीवी फुटेज में जो कुछ भी सामने आया, वो किसी भी संवेदनशील दिल को हिला कर रख देगा। रात के तीन बजे, एक शख्स - हाफिज सिद्दीकी - बच्चों के कमरे में दाखिल होता है, एक सोते हुए बच्चे के बिस्तर पर बैठता है। बच्चा जाग जाता है, घबरा जाता है, और तभी आरोपी वहां से भाग जाता है। कुछ देर बाद वही शख्स दोबारा लौटता है, जैसे फिर से मौका तलाश रहा हो।

इस वीडियो को देखकर यह साफ है कि कुछ नापाक इरादे इस पाक जगह को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। बच्चे की शिकायत के बाद जब वीडियो देखा गया, तो मुतवल्ली मोहम्मद रऊस गौस और इमाम मोहम्मद इलियास खुद हैरान रह गए।

हुमा कुरैशी के पिता का नाम कैसे जुड़ा?

मदरसे की देखरेख करने वाले मुतवल्ली ने जब आरोपी को हटाने की कोशिश की, तो मामला और भी पेचीदा हो गया। मुतवल्ली साहब का दावा है कि जैसे ही उन्होंने हाफिज सिद्दीकी को हटाना चाहा, तभी एक बड़ा नाम सामने आ गया - सलीम कुरैशी, जो मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के पिता हैं।

उनका आरोप है कि सलीम कुरैशी न सिर्फ आरोपी के पक्ष में खड़े हुए, बल्कि खुद मस्जिद आकर मुतवल्ली को गालियां दीं, उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, और वीडियो फुटेज के बावजूद आरोपी को बचाने में लगे हैं।

एक और शख्स, और एक और डरावना मोड़

इस मामले में एक और नाम उभरकर आया - उमर, एक ऐसा युवक जिस पर पहले से इनाम घोषित हो चुका है। मुतवल्ली के मुताबिक, उमर अब इस मस्जिद और मदरसे की 'बागडोर' संभाले हुए है। न सिर्फ उसका आपराधिक रिकॉर्ड संदिग्ध है, बल्कि उस पर लड़कियों से चैट और वीडियो कॉल के आपत्तिजनक स्क्रीनशॉट वायरल करने के भी आरोप लगे हैं।

क्या नूरी मस्जिद पर कब्जा हो चुका है?

जांचकर्ताओं और पत्रकारों का कहना है कि इस वक्फ प्रॉपर्टी पर अब एक गिरोह का कब्ज़ा है - जिसमें एक तरफ इनामी बदमाश, दूसरी तरफ बाल उत्पीड़न का आरोपी और तीसरी तरफ बॉलीवुड कनेक्शन वाला एक रसूखदार पिता।

इस सारे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या पैसे, पावर और पहचान के बल पर सच को दबा दिया जाएगा? या कोई आवाज़ इन मासूम बच्चों के हक में उठेगी?

आखिर कौन करेगा इंसाफ?

जहां एक ओर एक मासूम बच्चा डर के साए में दिन गुजार रहा है, वहीं दूसरी ओर आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। क्या दिल्ली पुलिस, वक्फ बोर्ड और बाल कल्याण समिति इस मामले का संज्ञान लेंगी? ये सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं है - एक पाक जगह की इज्जत की, एक मासूम की हिफाजत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+