दिल्‍ली-एनसीआर के स्‍कूलों को मिली बम की धमकी, शिक्षा मंत्री आतिशी बोलीं- जांच में अभी तक कुछ नहीं मिला

Delhi-Noida School Bomb Threat: दिल्ली-एनसीआर के 50 से अधिक स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद कई स्‍कूलों में अफरा-तफरी मच गई और छात्रों के अभिभावक परेशान हो गए।

वहीं दिल्‍ली सरकार की शिक्षा मंत्री आतिशी ने स्‍कूलों को मिली बम धमकी के बारे में पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक जांच में कुछ भी बरामद नहीं हुआ। इसके साथ ही उन्‍होंने बताया स्‍कूल में सभी बच्‍चे सुरक्षि‍त हैं।

atishi

मंत्री आतिशी ने स्‍कूलों को मिली धमकी के बाद ट्वीट किया जिसमें उन्‍होंने लिखा

"छात्रों को बाहर निकाल लिया गया है और दिल्ली पुलिस द्वारा उन परिसरों की तलाशी ली जा रही है। अभी तक किसी भी स्कूल में कुछ भी नहीं मिला है। हम लगातार स्‍कूल और दिल्‍ली पुलिस के संपर्क में हैं।

इसके साथ ही दिल्‍ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने अभिभावकों और नागरिकों से अनुरोध किया वो घबराएं नहीं। जहां भी जरूरत होगी, स्कूल अधिकारी अभिभावकों के संपर्क में रहेंगे।

बता दें दिल्‍ली और एनसीआर के लगभग 100 स्कूलों को मंगलवार तड़के ईमेल से बम की धमकी मिली, जिसके बाद अधिकारियों को अभिभावकों से अपने बच्चों को ले जाने के लिए कहना पड़ा और केंद्रीय एजेंसियों को जांच शुरू की।

अधिकारी ने बताया दिल्ली और एनसीआर के सभी स्कूलों को बम की धमकी वाले एक जैसे ईमेल कि जरिए मिली और सभी केंद्रीय एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस के साथ-साथ नोएडा पुलिस से समन्वय और जानकारी साझा कर दी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) भी सभी ईमेल को देख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+