Delhi News: राज्यसभा MP राघव चड्ढा पहुंचे संसद, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
Delhi News: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को आप से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा संसद पहुंचे। आप सांसद ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर केंद्र की NDA सरकार को घेरा। आप सांसदों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी के स्टेच्यू के पास प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का बीते सोमवार को 115 दिनों बाद निलंबन रद्द हुआ है।

सोमवार को आप के नेता राघव चड्ढा का 115 दिनों के बाद संसद में एक प्रस्ताव लाकर उनका निलंबन रद्द कर दिया। निलंबन रद्द होने के पश्चात राघव चड्ढा संसद पहुंचे। उन्होंने ट्विट कर कहा कि मैंने आज संसद परिसर में महात्मा गांधी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने आगे कहा कि 11 अगस्त 2023 को मुझे संसद से निलंबित कर दिया गया था। अपना निलंबन रद्द कराने के लिए मुझे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा और कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मेरा निलंबन समाप्त हुआ है। इसके लिए एमपी राघव चड्ढा ने सुप्रीम कोर्ट और देश की जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
यह भी पढ़ें Delhi के मुख्य सचिव को एक्सटेंशन क्यों दिया गया ? राघव चड्ढा ने भाजपा से पूछे सवाल












Click it and Unblock the Notifications