Delhi News: बारिश ने घटाया वायु प्रदूषण, दिल्ली-एनसीआर में हटाई गईं GRAP III पाबंदियां
Delhi News: दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि अब हवा की गति काफी धीमी को गई है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि प्रदूषण का स्तर कम होने पर दिल्ली में GRAP III नियमों को हटा लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीते कई दिनों प्रदूषण से परेशान दिल्ली में सोमवार से हो रही हल्की-फुल्की बारिश ने वायु गुणवत्ता में सुधार ला दिया है। बारिश के कारण से प्रदूषण कम हुआ है और दिल्ली की हवा भी सुधरी है। लिहाजा वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेप-3 की पाबंदियां हटा दी गई हैं। दिल्ली में ग्रेप-3 की पाबंदियां हटाए जाने से अब निर्माण संबंधित कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी।
अब दिल्ली वाले इमारतों समेत हर तरह के निर्माण कर सकेंगे। इसके साथ ही शासकीय एजेंसियां अवैध निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी कर पाएंगी। कमर्शियल कंपनियां दीवारों पर रंगाई पुताई का भी कार्य करा पाएंगे। वहीं हॉट मिक्स प्लांट, ईंट के भट्ठे और स्टोन क्रशर चलाने पर लगी पाबन्दी भी हटे दी जाएगी।
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय के मुताबिक भारत स्टेज-3 और 4 वाले पेट्रोल वाहन और हल्के मोटर पहिया वाहनों पर लगी रोक भी हटा दी जाएगी। अब ये वाहन दिल्ली में प्रवेश कर पाएंगे, वहीं होटल, रेस्तरां और खुले भोजनालयों के तंदूर में कोयले और जलाने वाली लकड़ी का इस्तेमाल भी अब किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें दिल्ली के युवाओं के लिए अच्छी खबर, MCD में 6589 नई नौकरियों का प्रस्ताव पारित












Click it and Unblock the Notifications