Delhi News: यमुना को साफ़ करेगा ओखला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, मंत्री आतिशी ने किया निरीक्षण

Delhi News: दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने गुरुवार को ओखला स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि यमुना को साफ करना हमारी प्राथमिकता है। मंत्री आतिशी ने सीएम केजरीवाल के हवाले कहा कि यमुना को साफ़ करने की इस दिशा में युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में अफसरों को सख्त निर्देश भी दिये।

delhi news

मंत्री आतिशी ने बताया कि दिल्ली सरकार ने यमुना को साफ करने की दिशा में युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया है। इस दिशा में केजरीवाल सरकार ओखला में एशिया का सबसे बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार करवाने जा रही है। इस प्लांट में रोजाना 564 मिलियन लीटर सीवेज का शोधन किया जा सकेगा। आतिशी ने बताया कि यह परियोजना अपने अंतिम चरण में है। बहराहल प्रोजेक्ट में देरी को लेकर जलमंत्री आतिशी ने अफसरों को फटकार लगाकर प्लांट को इस साल के अंत तक प्लांट शुरू कर देने का निर्देश दिया।

केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि 564 एमएलडी क्षमता वाला यह प्लांट यमुना को साफ करने की दिशा में गेमचेंजर सिद्ध होने वाला है। उन्होंने बताया कि इस प्लांट के शुरू होने के बाद प्रतिदिन करोड़ों लीटर सीवर को सीधे यमुना में छोड़ने के स्थान पर उसे साफ करके छोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें '48 घंटो के भीतर दूषित पानी से जुड़ी परेशानियों का होगा हल' दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दिए सख्त निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+