Delhi News: दिल्ली सरकार सड़कों का करेगी कायाकल्प, जानिए बैठक में क्या बोली मंत्री आतिशी

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के साथ दिल्ली सरकार अब सड़कों और फुटपाथों का कायाकल्प करने जा रही है। सरकार इस योजना पर गंभीरता से कम कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही जर्जर और गड्डों वाली सड़क एवं असहज यात्रा अनुभव से वाहन मालिकों को राहत मिलेगी। दिल्ली सरकार अपने अधीन आने वाली सड़कों पर ड्राइविंग को स्मूथ बनाने के लिए उन पर नई परत बिछाने की दिशा में काम कर रही है।

PWD मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक

सरकार की इस योजना को मूर्त रूप देने के लिए लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़कों और फुटपाथों की मरम्मत का काम 31 दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिए हैं। दिल्ली में करीब 1400 किलोमीटर लंबी सड़के पीडब्ल्यूडी के अधीन है।

atishi

सड़क की ऊपरी परत कमजोर होने से बने गड्ढे

पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीनों जॉन की सड़कों की हालत के हिसाब से री-सर्फेसिंग, स्ट्रेथनिंग और माइक्रो सर्फेसिंग की जा रही है। पीडब्ल्यूडी ने सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट से राजधानी की सड़कों की जांच कराई है। सीआरआरआई रिपोर्ट के मुताबिक कई सड़कों की ऊपरी परत की आयु पूरी हो चुकी है। इसके कमजोर होने से सड़कों पर कई जगह गड्ढे बन रहे हैं। जो वाहन चलाने वालों के लिए हादसों का कारण बन रहे हैं।

इन सड़कों और फुटपाथों का होगा कायाकल्प

दिल्ली के मथुरा रोड पर आली गांव बदरपुर फ्लाईओवर, जैतपुर मोड़ के पास की सड़क, एमबी रोड पर संगम विहार के सामने, देवली के सामने की सड़क, रिंग रोड पर आश्रम के पास की सड़क, आउटर रिंग रोड़ पर नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के नीचे गुरु रविदास मार्ग पर मच्छी मार्केट एवं कालका पब्लिक स्कूल की रोड़, नजफगढ़ रोड़, नवादा मेट्रो स्टेशन से लेकर उत्तम नगर पश्चिम मेट्रो स्टेशन तक, सागरपुर डाबरी द्वारका रोड़, द्वारका की सर्विस लेन, राजा गार्डन मेट्रो स्टेशन से निगम कार्यालय तक की सड़क, यमुना पार में मुख्यरूप से गांधीनगर, ब्रह्मपुरी रोड़, करावल नगर रोड़, आनंद विहार रोड़, मौजपुर रोड़, वजीराबाद रोड़, आनंद विहार बस अड्डा रोड़, गाजीपुर पेपर मार्केट रोड़, कैलाश नगर, शाहदरा जीटी रोड़ और मंडोली जेल रोड़ आदि का कायाकल्प किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+