Delhi News: "हर तरफ सड़क साफ और हर कोना होगा खास" सीएम रेखा गुप्ता ने चलाया 20 दिनों का 'स्वच्छता अभियान'
Delhi News: राजधानी दिल्ली में अगले 20 दिनों तक हर स्तर पर व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर सीएम रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि इस अभियान का मुख्य फोकस अवैध अतिक्रमण और डंप किया गया कचरा है।
सीएम रेखा गुप्ता ने साफ-साफ शब्दों मे कहा है कि किसी भी दीवारों पर वॉल राइटिंग, पोस्टर राइटिंग नहीं चलेगा। ऐसा करने पर जुर्मााना लगाया जाएगा। जितने शौचालय और नालें हैं उनकी सफाई पर ध्यान दिया जाएगा। जितने भी धार्मिक संस्थान मंदिर, मस्जिद या गुरूद्वारा या स्कूल इन सब में सिंगल यूज प्लास्टिक खत्म करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने चलाया 20 दिनों का 'स्वच्छता अभियान'
सीएम रेखा गुप्ता ने स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20 दिनों तक चलने वाले 'स्वच्छता अभियान' की शुरुआत की। इस अभियान के तहत दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई, जिसमें साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। डीसीपी को फुटपाथ और सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि समग्र स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी जिला मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी।
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta says, "...In the next 20 days, an extensive cleanliness drive will be conducted in Delhi at every level. Today, we called all the officials and directed them that the cleanliness drive should be conducted on a mass level in every corner, every road… pic.twitter.com/1MpTIVj7aU
— ANI (@ANI) May 1, 2025
उन्होंने कहा कि जिताना भी डस्ट क्षेत्र है वहां प्लांटेशन(वृक्षारोपण) का कार्य किया जाएगा। दीवारों की पोताई, उनपे पेंटिंग कराई जाए। जो घर-घर से कूड़ा इकठ्ठा किया जाता है उसपर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाए।
अगर कोई कमी सिस्टम में मिलेगी तो इसकी जिम्मेदारी बडे़ अधिकारियों की होगी: CM
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि अगर कोई कमी सिस्टम में मिलेगी तो इसकी जिम्मेदारी बडे़ अधिकारियों की होगी जो उसका पूरा क्षेत्र है। यह स्पष्ट कर दिया गया है कि अधिकारी अपने AC वाले कमरों से निकलकर क्षेत्र का दौरा करें। इसकी रिपोर्ट डिपार्टमेंट हेड को देना होगा और वो उसकी रिपोर्ट सीएम ऑफिस तक पहुंचाएंगे। दिल्ली की तस्वीर बदलने का काम शुरू होगा।
विकसित दिल्ली की शुरूआत एक साफ-सुथरी राजधानी की शुरूआत है
दिल्ली की जनता को बेहतर सुविधा देने के लिए यह अभियान चलाया गया है। 20 दिन का यह अभियान बेहतर परिवर्तन लेकर आएगा। विकसित दिल्ली का सपना अब हकीकत बनेगा। विकसित दिल्ली की शुरूआत एक साफ-सुथरी राजधानी की शुरूआत है।












Click it and Unblock the Notifications