Delhi News: सीएम केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव को बताया लोकतंत्र का महापर्व, मतदान को लेकर कही यह बात

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद देशवासियों से तानाशाही और गुंडागर्दी के खिलाफ वोट करने की अपील की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि 'देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। ये लोकतंत्र का महापर्व है। मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि इस बार तानाशाही के ख़िलाफ़ वोट करें, गुंडागर्दी के ख़िलाफ़ वोट करें। आम आदमी पार्टी लोगों के असल मुद्दों पर काम करती है, जनता को सहूलियतें देती है। जहाँ-जहाँ आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चुनावी मैदान में लड़ रहे हैं वहाँ झाड़ू पर वोट देकर हमारे हाथ मज़बूत करें ताकि हम और अधिक ऊर्जा से आपके लिए काम कर सकें।'

cm kejriwal

केंद्रीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। देश की 543 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान होगा। दिल्ली में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। दिल्ली में कुल 1 करोड़ 47 लाख 1819 मतदाता है। इनमें से 79 लाख 86 हजार 572 पुरुष मतदाता और 67 लाख 30 हजार 371 महिला मतदाता है। दिल्ली में कुल 7 लोकसभा सीटों के लिए मतदान किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+