सोशल मीडिया पर दोस्ती, दिल्ली बुलाकर ब्रिटिश महिला से होटल में किया रेप, लिफ्ट में दूसरे युवक ने की छेड़छाड़
Delhi News: राजधानी दिल्ली के एक होटल में ब्रिटिश युवती के साथ रेप की घटना सामने आई है। पीड़िता की दोस्ती सोशल मीडिया पर दिल्ली के एक युवक के साथ हुई थी। जिसके बाद युवक से मिलने के लिए ब्रिटिश युवती दिल्ली आई। यहां आरोपी युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के बाद पीड़िता मदद के लिए होटल के रिसेप्शन पर पहुंची, तो वहां एक अन्य युवक ने लिफ्टि में उसके साथ छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने ब्रिटिश युवती की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना दिल्ली के महिपालपुर इलाके में स्थित एक होटल की है।

खबर के मुताबिक, पीड़िता यूके (UK) की रहने वाली है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि एक युवक से सोशल मीडिया के जरिए बातचीत शुरू हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच ऑनलाइन दोस्ती हो गई। पीड़िता ने जिसके बाद भारत आने और युवक से मिलने का फैसला किया।
भारत आने के बाद ब्रिटिश युवती ने महिपालपुर में एक होटल का कमरा बुक किया, जो इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास है। मंगलवार को दोनों एक साथ होटल पहुंचे, तो शुरुआत में सब कुछ ठीक-ठाक रहा। लेकिन, थोड़ी देर बाद युवक, ब्रिटिश युवती के साथ जोर जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा।
इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। आरोप है कि युवक ने उसके साथ रेप किया। पीड़ित महिला ने ऐसा दावा भी किया कि उसने शोर मचाया और होटल के रिसेप्शन तक पहुंची। इसी दौरान, एक अन्य युवक ने मदद करने के बहाने होटल की लिफ्ट से वापस कमरे तक ले जाने की कोशि की।
आरोप है कि इस दौरान उसने भी पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले की जानकारी ब्रिटिश हाई कमीशन को दे दी है। फिलहाल गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Delhi Today: कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम, बांग्लादेशी घुसपैठिए पर हुई कार्रवाई, जानिए दिल्ली में आज क्या है खास?












Click it and Unblock the Notifications