दिल्ली: सीमापुरी इलाके में डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की मौत

दिल्ली: सीमापुरी इलाके में डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की मौत

दिल्ली, 21 सितंबर: राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार सुबह करीब 02 बजे डिवाइडर पर सो रहे लोगों को एक अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस की मानें तो यह हादसा सीमापुरी में डीटीसी डिपो रेडलाइट पार करते समय हुआ है। फिलहाल पुलिस अज्ञात ट्रक का पता लगाने की कोशिश में जुट गई है और कई टीमों का गठन किया है।

Recommended Video

    Delhi में दर्दनाक हादसा, Divider पर सो रहे लोगों को Truck ने कुचला, 4 की मौत | वनइंडिया हिंदी |*News
     Delhi News: An unknown Truck mowed down six people sleeping on divider, four no more

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक 20 और 21 सितंबर की देर रात करीब 02 बजे सीमापुरी में डीटीसी डिपो रेडलाइट पार करते हुए डीएलएफ टी पाइंट की ओर जा रहा था। इस दौरान ट्रक डाइवर ने लापरवाही से रोड पर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौक पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल दो लोगों जीटीबी अस्पतला में भर्ती है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    इस हादसे में मरने वालों की पहचान की जा चुकी है। ये सभी दिल्ली के सीमापुरी के रहने वाले हैं। इस हादसे में 52 वर्षीय करीम, 25 वर्षीय छोटे खान, 38 वर्षीय शाह आलम और 45 वर्षीय राहुल की मृत्यु हो गई। वहीं, साहिबाबाद के रहने वाले 16 वर्षीय मनीष और 30 वर्षीय प्रदीप घायल हो गए। दिल्ली पुलिस की मानें तो इस घटना में शामिल वाहन का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया। उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+