दिल्ली: रोहिणी के ब्रह्म शक्ति अस्पताल के ICU वार्ड में लगी आग, बुझाने पहुंची 9 दमकल की गाड़ियां
दिल्ली: रोहिणी के ब्रह्म शक्ति अस्पताल के ICU वार्ड में लगी आग, बुझाने पहुंची 9 दमकल की गाड़ियां
दिल्ली, 11 जून: इस वक्त की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से है। यहां रोहिणी के बुद्ध विहार इलाके में स्थित ब्रह्म शक्ति अस्पताल में शनिवार सुबह आग लग गई। आग लगने से अस्पताल के अंदर मौजूद स्टाफ और मरीजों में हड़कप मंच गया। अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां पहुंच गई। बताया जा रहा है कि यह आग अस्पताल की तीसरी मंजिर में आईसीयू वार्ड में लगी है। जहां पर आग लगी थी वहां पर कई मरीज भर्ती थे।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक, 1 मरीज को छोड़कर सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है। एक मरीज जो वेंटिलेटर पर था उसके मरने का संदेह जताया गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। दिल्ली फायर ब्रिगेड सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि शनिवार सुबह रोहिणी के ब्रह्म शक्ति अस्पताल की तीसरी मंजिल (आईसीयू वार्ड) पर आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची और 1 मरीज (जो वेंटिलेटर पर था) को छोड़कर सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है।
ऐसा संदेह है कि उस मरीज की मृत्यु हो गई है, जो वेंटिलेटर पर था। वहीं, आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम अस्पताल में आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।












Click it and Unblock the Notifications