Delhi News: सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने से 70 छात्र बीमार, डॉक्टर बोले- एक्सपायरी डेट का ड्रिंक दिया गया

डॉक्टर के मुताबिक, बच्चों को एक्सपायरी डेट का ड्रिंक दिया गया है। वहीं, मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही फूड प्रोवाइडर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी प्रभावित बच्चों की हालत स्थिर है।

Delhi News: दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने से करीब 70 छात्र बीमार पड़ गए। छात्रों ने दर्द और उल्टी की शिकायत की। जिसके बाद बच्चों को आनन फानन दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल और दादा देव अस्पताल में ले जाया गया।

डॉक्टर के मुताबिक, बच्चों को एक्सपायरी डेट का ड्रिंक दिया गया है। वहीं, मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही फूड प्रोवाइडर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी प्रभावित बच्चों की हालत स्थिर है। जांच के लिए खाने-पीने के नमूने एकत्र कर लिए गए हैं।

70 students hospitalized

मामला दक्षिण पश्चिम दिल्ली के सागरपुर इलाके के दुर्गा पार्क में स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय (सरकारी स्कूल) का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कक्षा 6 से 8 तक के लगभग 70 लड़कों ने मध्याह्न भोजन खाने के बाद कथित तौर पर दर्द और उल्टी की शिकायत की। सभी बच्चों को डाबरी में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल और दादा देव अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, सभी प्रभावित बच्चों का स्वास्थ्य स्थिर है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) मनोज सी ने कहा कि पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने जांच के लिए खाने-पीने की चीजों के नमूने एकत्र कर लिए हैं।

24 घंटे में देना होगा फूड प्रोवाइडर को जवाब
दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि स्कूल में मध्याह्न फूड प्रोवाइडर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। प्रोवाइडर को 24 घंटे के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी मध्याह्न फूड प्रोवाइडर को चेतावनी दी गई है, सभी बच्चे स्थिर हैं।

'एक्सपायरी डेट का सोया ड्रिंक दे दिया'
वहीं, स्कूल प्रशासन ने कहा कि छात्रों को भोजन में पूड़ी और सब्जी दी गई, इसके बाद सोया ड्रिंक दिया गया, जिससे पेट में दर्द और उल्टी हुई। दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा कि स्कूल के लगभग 50 बच्चों को गंभीर उल्टी, बेचैनी और गैस्ट्रिक परेशानियों की शिकायत के साथ अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर ने कहा कि ऐसा लगता है कि उन्हें स्कूल में कुछ ऐसा ड्रिंक पदार्थ दिया गया था, जिसकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। कई बच्चे बेहोश हो गए और उन्हें निगरानी में रखा गया है। लगातार उल्टी के कारण कुछ लोग गंभीर रूप से निर्जलित भी हैं। शुक्रवार शाम तक हमने कुछ बच्चों को छुट्टी दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+