Delhi New CM: दिल्ली में BJP किसी महिला को बना सकती है मुख्यमंत्री, जानें 5 खास बड़ी वजहें
Delhi New CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में (Delhi elections) बंपर जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री पद के नामों को लेकर मंथन कर रही है।
संभावना है कि अन्य राज्यों की तरह भाजपा दिल्ली में मुख्यमंत्री को लेकर चौंका सकती है। भाजपा किसी महिला के हाथों में दिल्ली की कमान सौंपकर जल्द फिर से सरप्राइज कर सकती है। आइए जानते हैं पांच वजहें जिसकी वजह से भाजपा किसी महिला को दिल्ली का मुख्यमंत्री बना सकती है।

बता दें चुनाव संपन्न होने के बाद से जिन महिलाओं को दिल्ली का सीएम बनाए जाने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं उनमें दिल्ली चुनाव जीत कर आई रेखा गुप्ता और शिखा गुप्ता के अलावा नुपुर शर्मा और बासुंरी स्वराज का नाम शामिल था।
दिल्ली सीएम की रेस में टॉप पर कौन?
हालांकि अब दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर जो नाम सबसे आगे हैं उनमें दो महिला विधायकों के नाम टॉप पर चल रहे हैं। ये नाम रेखा गुप्ता रेखा गुप्ता (Rekha gupta) और शिखा रॉय (Shikha rai) है।
सूत्रों के अनुसार भाजपा के केंन्द्रीय नेतृत्व द्वारा मुख्यमंत्री पद के लिए जो तीन नाम शार्ट लिस्ट किए गए हैं उनमें रेखा गुप्ता का नाम सबसे ऊपर है। माना जा रहा है कि भाजपा रेखा गुप्ता को सीएम की कुर्सी सौंप सकती है। रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग सीट से चुनाव जीता है और 2022 में पार्षद बन चुकी हैं और बचपन से ही आरएसएस से जुड़ी रही हैं।
भाजपा शासित राज्यों में नहीं है कोई महिला मुख्यमंत्री
बता दें वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, गुजरात और गोवा में भाजपा की सरकार है और अब दिल्ली में भी 27 साल बाद भाजपा ने वापसी कर ली है। वर्तमान समय में किसी भी भाजपा शासित राज्यों में महिला मुख्यमंत्री नहीं है और ना ही भाजपा समर्थित एनडीए शासिल राज्य सरकारों में। इसलिए भाजपा दिल्ली की नेतत्व किसी महिला के हाथ में सौंप कर बड़ा संदेश दे सकती है। याद रहे 2025 में बिहार और उसके बाद आने वाले सालों में उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं।
दिल्ली में महिलाओं की बदौलत भाजपा को मिली बंपर जीत
दिल्ली चुनाव में महिलाओं वोटर्स ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस बार के चुनाव में पहली बार महिला मतदाताओं का वोटिंग प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले अधिक रहा। महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 60.92 प्रतिशत रहा। चुनाव से पहले ही दावा किया जा रहा था कि महिलाएं जिस पार्टी को वोट करेगी, उसी पार्टी की सरकार बनेगी और वो ही हुआ।
दिल्ली चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत में भाजपा की 25 रुपये महिलाओं को दिए जाने के वादे को अहम रोल माना जा रहा है। ऐसे में भाजपा एक दिल्ली की कमान एक महिला को सौंप कर आधी आबादी को खुश कर सकती है।
दिल्ली चुनाव जीतने वाली पांच महिला विधायकों में चार भाजपा की
दिल्ली में इस बार 99 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना भाग्य अजमानें के लिए उतरी थी जिनमें से महज पांच ही जीत पाई। भाजपा जो हमेशा से राजनीति में महिला आरक्षण और समाज में समानता की पक्षधर रही है, उसने दिल्ली चुनाव में आठ विधानसभा सीटों पर महिला उम्मीदवार को खड़ा किया था जिनमें से चार महिला उम्मीदवार जीती।
वहीं आम आदमी पार्टी ने 9 सीटों पर महिला उम्मीदवारों पर दांव लगाया था जिसमें से महज एक दिल्ली सीएम आतिशी ही जीती। भाजपा इन्हीं चार विधायकों में से किसी एक को सीएम बना सकती है।जिसमें रेखा गुप्ता को सीएम बनाए जाने की सबसे अधिक संभावना है।
भाजपा को मुख्मंत्री के तौर पर चाहिए युवा चेहरा
भाजपा अन्य राज्यों की तरह दिल्ली ऐसे यंग चेहरे की तलाश कर रही है जो आने वाले 25 सालों तक भाजपा का प्रतिनिधित्व कर सके। दिल्ली जहां महिलाओं की अधिक आबादी है, उस राजधानी को अब तक तीन महिला मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मिल चुकी है। इतना ही राजधानी को पहली महिला मुख्यमंत्री देने वाली भारतीय जनता पार्टी ही थी। इस बार भी भाजपा किसी यंग महिला चेहरे को दिल्ली की कमान सौंप सकती है।
भाजपा को चाहिए ऐसा सीएम जो...
दिल्ली जो देश की राजधानी है वहां पर 27 साल भाजपा सत्ता पर काबिज होने जा रही है, इसलिए उसके सामने चुनौतियां बड़ी हैं ऐसे में भाजपा दिल्ली में "कठपुलती सीएम ही बनाना चाहेगी"। भले ही सरकार कोई मुख्यमंत्री ही चलाएगा लेकिन असली कमांड भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व अपने हाथों में ही रखना चाहेगा। ऐसे में भाजपा शीर्ष ऐसे ही शख्स को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपेगा जिसके जरिए वो दिल्ली राज्य की कमान संभाल सके और दिल्ली को लेकर यहां के नागरिकों को जो सपनें दिखाए हैं उनको पूरा करने में कोई अडंगा ना आए।












Click it and Unblock the Notifications