Delhi New CM Atishi Oath: आतिशी ने सीएम पद की शपथ ली, बनीं दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री
Delhi New CM Atishi Oath Ceremony: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। वहीं, सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद आतिशी तीसरी महिला मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ सबसे युवा सीएम बनीं हैं।
आतिशी के साथ पांच आप विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। चार पुराने मंत्रियों में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन ने शपथ ली। इनके अलावा कैबिनेट के नए चेहरे के रूप में सुल्तानपुर माजरा के विधायक मुकेश कुमार अहावलत भी मंत्री पद की शपथ ली। सभी को दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई।

हालांकि, कैबिनेट में मंत्री का छठा पद खाली रहेंगे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री की शपथ लेने से ठीक पहले आतिशी अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची और केजरीवाल से मुलाकात की। इसी के साथ मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायक भी केजरीवाल से मिले। इसके बाद सभी AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ राजनिवास पहुंचे।
बता दें, आतिशी ने पार्टी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली है। वह 2013 के वक्त पार्टी का मैनिफेस्टो तैयार करने वाली घोषणा पत्र मसौदा समिति की भी सदस्य रहीं। इतना ही नहीं, आतिशी ने पार्टी की नीतियों को बनाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।












Click it and Unblock the Notifications