Delhi NCR Weather Alert: दिल्ली वाले घर से निकलने से पहले सोच लें! तेज बारिश-आंधी-तूफान का रेड अलर्ट,खतरा बढ़ा
Delhi-NCR Weather: दिल्ली में मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश और ओले गिरने के बाद अधिकतम तापमान में कमी आई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 जनवरी को पहाड़ों पर बर्फ गिरने और पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने का अनुमान जताया है। इसका सीधा असर दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर पड़ेगा, जहां गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है और तापमान में बदलाव देखने को मिलेंगे।
IMD ने बताया, 31 जनवरी से 2 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक की तेज हवाएं भी चलेंगी, तथा न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में 1 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी भागों तथा सटे मध्य भारत में भी इस दौरान बारिश हो सकती है। जानिए अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर का कैसा रहेगा मौसम?

29 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
29 जनवरी, गुरुवार को दिल्ली और एनसीआर में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाने की उम्मीद है। दिन में आंशिक रूप से बादल भी देखे जा सकते हैं। इस दिन दिल्ली में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलेंगी, जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
30 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
30 जनवरी से दिल्ली-एनसीआर में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से राजधानी में बादल छाए रह सकते हैं और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। हवा की रफ्तार 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है, वहीं न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
31 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
31 जनवरी को दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमान है। रात में दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक की तेज हवाएं भी चलेंगी, तथा न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है।
1 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
1 फरवरी को भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम खराब बना रहेगा। इस दिन हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है और अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने का अनुमान है।
1 और 2 फरवरी को क्या बढ़ेगी ठंड?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 1 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, 2 फरवरी को यह 12 से 14 डिग्री और 3 फरवरी को फिर से 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।
इसके अलावा, 1 और 2 फरवरी को अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। 2 और 3 फरवरी की सुबह दिल्ली-एनसीआर में हल्का से मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications