Delhi NCR Rain Alert: नए साल पर बदलेगा NCR का मौसम, बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट
Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली-NCR के लोग नए साल का स्वागत कड़ाके की ठंड और बारिश के साथ कर सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम के मिजाज में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं।
मंगलवार सुबह की शुरुआत राजधानी और आसपास के इलाकों में घने कोहरे के साथ हुई, जिससे विजिबिलिटी काफी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों में दिल्ली-NCR के आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जो ठंड को और बढ़ा सकती है।

Delhi Weather Update: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
देश की राजधानी में मौसम विभाग ने सुबह के समय बेहद घने कोहरे (Very Dense Fog) को लेकर अलर्ट जारी किया है। मंगलवार सुबह यहां विजिबिलिटी शून्य से 50 मीटर के बीच रही। 1 जनवरी को दिल्ली के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान गिरकर 7-8 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
Noida Weather Forecast: नोएडा में कैसा रहेगा मौसम
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर (AQI) भी 'बेहद खराब' श्रेणी में बना हुआ है। यहां 31 दिसंबर और 1 जनवरी को सुबह के वक्त विजिबिलिटी काफी कम रहने का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों से आने वाली सर्द हवाओं के कारण दिन के तापमान में भी 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
Ghaziabad Weather Update: गाजियाबाद के मौसम का हाल
गाजियाबाद में मौसम विभाग ने 'शीत दिवस' (Cold Day) जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई है। यहां कोहरे की स्थिति दिल्ली से भी अधिक गंभीर हो सकती है। 30 और 31 दिसंबर को सुबह के समय घना कोहरा रहेगा, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की पूरी संभावना है।
Gurugram Weather Alert: गुरुग्राम में कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा के गुरुग्राम में 31 दिसंबर की रात या 1 जनवरी की सुबह हल्की बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से यहाँ ठंडी हवाएं चलेंगी। नए साल के जश्न के दौरान खुले आसमान के नीचे रहने वालों के लिए मौसम विभाग ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Faridabad Weather Forecast: फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी
फरीदाबाद और पलवल के इलाकों में भी कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहाँ न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। बारिश के बाद यहाँ की हवा में नमी बढ़ेगी, जिससे गलन वाली ठंड का अहसास ज्यादा होगा।












Click it and Unblock the Notifications