Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में ठंड की आहट के साथ सांसों पर संकट! खतरनाक लेवल पर पहुंचा प्रदूषण
Delhi NCR Weather Update: आज, 18 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे (Hazy Sunshine) और खराब हवा के(Air Quality) के साथ हुई है। दिल्ली-एनसीआर के सभी प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है, जो लोगों के लिए चिंता का विषय है।
दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि रात में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच गिर सकता है। खराब हवा और कोहरे की स्थिति पूरे दिन और रात बनी रहेगी।

Delhi Weather Today: दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह 8:00 बजे का वर्तमान तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हवा की गुणवत्ता काफी खराब है। दिन और रात दोनों समय मौसम हल्का कोहरे वाला रहेगा।
Ghaziabad Weather Today: गाजियाबाद में आज का मौमस?
गाजियाबाद में भी मौसम की स्थिति लगभग दिल्ली जैसी ही है। सुबह 7:45 बजे वर्तमान तापमान 23 डिग्री सेल्सियस है। आज यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गुणवत्ता यहां भी बहुत खराब है।
Noida Weather Today: नोएडा में आज का मौसम?
नोएडा में भी सुबह 8:00 बजे वर्तमान तापमान 23 डिग्री सेल्सियस है। मौसम हल्के कोहरे और धूप वाला (Hazy Sunshine) है। यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। हवा की गुणवत्ता बहुत खराब ('Very Unhealthy') श्रेणी में है।
Gurugram Weather Today: गुरुग्राम में कैसा रहेगा आज का मौसम
हरियाणा के गुरुग्राम में सुबह 7:45 बजे वर्तमान तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो अन्य शहरों से थोड़ा कम है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। हवा की गुणवत्ता यहां भी बहुत खराब है। धीमी हवा के कारण प्रदूषण का स्तर अधिक बना रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications