Delhi Weather: दिल्ली के लिए खुशखबरी, प्रदूषण से बड़ी राहत, जानिए IMD के बड़े अपडेट

प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने बड़ी खुशखबरी दी है। अगले सप्ताह बड़े बदलाव के चलते राहत मिलने की उम्मीद है। आईएमडी की ओर जारी ताजा अपडेट के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में हल्के विक्षोभ के चलते दिल्ली का मौसम बदलेगा।

दिल्ली में दो दिन बाद यानी 21 नवंबर से तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि राष्ट्रीय राजधानी की हवा की गुणवत्ता में सुधार आएगा। मौसम विभाग के मुताबिक इस बीच से उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी।

Delhi NCR Weather IMD

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले सप्ताह दिल्ली में हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी जिससे दिल्ली वालों को बड़ी राहत मिलेगी। इसकी बड़ी वजह हल्के पश्चिमी विक्षोभ और मौसम की बदलती परस्थितियां बताई जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में धीरे-धीरे अब कमी आती जा रही है। इससे हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 21 नवंबर से हवाओं की गति बढ़ सकती है। हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिमी होगी। जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस बीच मैदानी इलाकों में मौसम में तेजी से बदलाव आएगा और ठंड बढ़ जाएगी।

अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा केरल में हल्की से मध्यम, लक्षद्वीप, दक्षिणी कर्नाटक, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नागालैंड में भी हल्की बारिश की संभावना है।

स्काइमेट के मुताबिक, पूर्वोत्तर और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान मिधिली उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में आगे बढ़ गया है। इसका असर अगरतला और सिलचर से 160 कि.मी. दक्षिण पश्चिम में इसके उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक अगले 6 घंटों के दौरान दक्षिण असम और इससे सटे मिजोरम, त्रिपुरा पहुंचने तक कमजोर होनी संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+