Weather: दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए अगले 5 दिन भारी, भीषण गर्मी के बीच IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी के बीच शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिली, जिससे लोगों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि यह राहत ज्यादा देर टिकने वाली नहीं है।

Delhi Weather Update 23 may

दिल्ली-एनसीआर में इस वक्त मौसम का मिजाज पूरी तरह से चरम पर बना हुआ है। एक तरफ सुबह की हल्की बारिश ने लोगों को राहत दी, तो दूसरी तरफ दिन चढ़ते ही फिर से तेज धूप और उमस परेशान करने लगी है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज (23 मई) दिन में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 35 डिग्री रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया है कि आज दिनभर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हवा की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। सुबह हुई हल्की बारिश के बाद उमस बढ़ने की संभावना भी जताई गई है, जिससे लोगों को "चिपचिपी गर्मी" ज्यादा परेशान कर सकती है।

कल फिर बढ़ेगा गर्मी का टॉर्चर

मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई को एक बार फिर हीटवेव (Heatwave) का असर तेज हो सकता है। दिल्ली के कई इलाकों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। हालांकि कुछ हिस्सों में आंशिक बादल और धूल भरी आंधी की हल्की संभावना बनी हुई है, लेकिन इससे तापमान में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है।

NCR में भी राहत नहीं

आज नोएडा में हल्के बादल छाने की संभावना है, लेकिन गर्म हवाओं का असर बना रहेगा। गाजियाबाद में तेज धूप और उमस के बीच लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। गुरुग्राम में दोपहर के वक्त बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। लू का असर बना रहेगा। फरीदाबाद में तापमान 45 डिग्री के आसपास रह सकता है और हीटवेव जारी रहने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+