Delhi-NCR Power Cut: दिल्ली में रोज लग रहे पावर कट! आतिशी ने कहा "बीजेपी ने बिजली के लिए तरसा दिया है"
Delhi-NCR Power Cut: राजधानी दिल्ली में हाल के दिनों में बिजली कटौती की घटनाओं में काफी वृद्धि देखने को मिल रही है। इससे दिल्ली के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग अपने क्षेत्र की पावर कट को पोस्ट भी कर रहे हैं। पावर कट को लेकर बीजेपी और आप पार्टी के बीच आरोप- प्रत्यारोप का दौर भी काफी तेज है।
बिजली की कटौती से लोग काफी परेशानी है। गर्मी से बेहाल लोगों को लगातार बढ़ते तापमान का सामना करना पड़ रहा है। बिना बिजली के पंखे, कूलर, AC नहीं चल पा रहे हैं, जिससे खासकर बुज़ुर्गों और बच्चों को दिक्कत हो रही है। कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बिजली से जुड़ी होती है। पंप ना चलने की वजह से पानी की किल्लत भी हो रही है।

पावर कट से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है
राजधानी दिल्ली में ऐसे लोग भी है जो वर्क फ्रॉम होम करते हैं ऐसे में बिजली कटौती उनके लिए बड़ी दिक्कत बन रही है। इससे छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। बोर्ड परीक्षा और अन्य एग्ज़ाम्स के समय में बिजली की कटौती छात्रों की पढ़ाई पर असर डाल रही है। दुकानदार, वेल्डर, दर्ज़ी जैसे व्यवसाय जिनका सीधा संबंध बिजली से है, उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। लगातार हो रहे बिजली कटौती से छोटे कारोबार प्रभावित हो रहे हैं।
आतिशी ने X पर किया पोस्ट
पावर कट पर आप नेता आतिशी ने पोस्ट करते हुए लिखा- बिजली मंत्री @ashishsood_bjp के अपने निर्वाचन क्षेत्र जनकपुरी से देर रात बिजली कटौती की शिकायत... उन्होंने कुछ लोगों के पोस्ट को भी रीट्वीट किया है श्रेया पांडे नाम से एक यूजर्स ने लिखा है- जनकपुरी, 110058 में पिछले एक घंटे से बिजली गुल है। अभी सुबह के 3 बज रहे हैं। अगर आप लोगों के सोने के मौलिक अधिकार में बाधा डाल रहे हैं तो आप उनसे कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि वे काम करेंगे और समाज में अपना योगदान देंगे। इससे पहले कभी इतनी बार बिजली गुल नहीं हुई।
भाजपा ने दिल्ली वालों को बिजली के लिए तरसा दिया है: आतिशी
राहुल गुप्ता नाम के यूजर्स ने पोस्ट करते हुए लिखा- मेरे पिताजी अस्थमा पेशंट्स हैं हर आधे घंटे में नेबुलाइजर से भाप लेनी पड़ती है पर हमारे यहां हर रोज 2/2 घंटे का पावर कट लग रहा है एड्रेस शिव विहार शांति नगर करावल नगर। इसको आप नेता आतिशी ने रीट्वीट करते हुए लिखा- इनके पिता अस्थमा के मरीज़ हैं, पर बिजली काटने की वजह नेबुलाइज़र से दवा नहीं ले पा रहे...भाजपा ने दिल्ली वालों को बिजली के लिए तरसा दिया है।
गर्मी से बच्चों का बुरा हाल है: सोशल मीडिया यूजर्स
रेहान नाम के एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लखा है- मैं अपने क्षेत्र [तुगलकाबाद एक्सटेंशन गली नंबर 32 -110019] में बार-बार हो रही बिजली कटौती की रिपोर्ट करने के लिए लिख रहा हूं, जिससे पिछले दो दिनों में काफी असुविधा हुई है। आज सुबह 3.40 बजे और कल सुबह 6.30 बजे बिजली कट गई। वहीं सुरेंद्र कुमार ने लिखा है डिवीजन के हर्ष विहार क्षेत्र में 2-3 घंटे से बिजली नहीं है। कई बार कंप्लेंट करने के बाद भी अभी तक सप्लाई चालू नहीं की गई है। रोज रोज का यही ड्रामा चल रहा है। रोज 3-4 घंटे का पावर कट हो रहा है। गर्मी से बच्चों का बुरा हाल है
पावर कट पर सरकार का कहना है कि कुछ बिजली कट प्लानिंग के तहत किए जा रहे हैं ताकि ट्रांसफॉर्मर और ग्रिड की मरम्मत की जा सके, जिससे आने वाले गर्मियों में स्थिति बेहतर हो। डिस्कॉम्स का दावा है कि ज़्यादातर कटौती स्थानीय स्तर की तकनीकी समस्याओं के कारण हो रही है, और बड़ी समस्या नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications