Video: मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, खिड़कियों से कूदकर भागते दिखे छात्र, देखें वीडियो

Mukherjee Nagar Fire Video: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में गुरुवार को एक कोचिंग संस्थान में आग लग गई, जिसके बाद छात्रों ने खिड़कियों से छलांग लगा दी। वहीं कई छात्र तार के सहारे नीचे उतर अपनी जान बचाई। दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग बुझाने के लिए बचाव कार्य जारी है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग दोपहर 12.30 बजे लगी जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। अग्निशमन विभाग द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रों को खिड़कियों के माध्यम से बाहर निकाला जा रहा है। छात्रों के चेहरे पर दहशत साफ दिख रही थी।

Delhi Mukherjee Nagar Fire Video

Recommended Video

      Video: मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, खिड़कियों से कूदकर भागते दिखे छात्र

      छात्रों के भागने का वीडियो आया सामने (Mukherjee Nagar Fire Video)
      वहीं आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र खिड़की से तार के सहारे नीचे उतरते दिख रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, तीसरी मंजिल में एक बिजली के मीटर में आग लगी थी। हालांकि, आग बड़ी नहीं थी, लेकिन धुंआ उठने के बाद बच्चे डर गए और बिल्डिंग से पीछे के रास्ते से उतरने लगे। मौके पर 11 फायर टेंडर मौजूद आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

      दिल्ली पुलिस की पीआरओ का बयान आया सामने (Mukherjee Nagar Fire Video)
      दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा ने दी घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जिस इमारत में आज आग लगी, वहां से निकलने के दौरान कुछ छात्रों को चोटें आईं। इमारत में कोई भी व्यक्ति फंसा नहीं है। आग बिल्डिंग के बिजली मीटर में लगी है। बढ़ते धुएं के कारण वहां अफरा तफरी मच गई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+