Delhi News: मुखर्जी नगर के गर्ल्स PG में लगी भीषण आग, 35 लड़कियों को बचाया गया
दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित एक तीन मंजिला गर्ल्स हॉस्टल में बुधवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। आनन फानन सूचना पर मौके पर पुलिस और 20 फायर ब्रिगेड पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है और 35 लड़कियों को बचा लिया गया है।
दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग कहते हैं कि हमें शाम 5:45 बजे फोन आया कि एक गर्ल्स हॉस्टल में आग लग गई है। कुल 20 फायर टेंडर भेजे गए। बचाव अभियान 1.5 घंटे तक जारी रहा और सभी लड़कियां सुरक्षित हैं।आग बुझा दी गई है और किसी को कोई चोट नहीं आई है। ऐसा लगता है कि आग सीढ़ियों के पास लगे मीटर बोर्ड से शुरू हुई और ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। स्थिति नियंत्रण में है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि कम से कम चार लड़कियों को चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

अग्नि-सुरक्षा उपायों की थी कमी
आग लगने की घटना के बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन, आग लगने के कारण और नुकसान की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में इमारत में अग्नि-सुरक्षा उपायों की कमी पाई गई।
जुलाई में आग की घटना आई थी सामने
आपको बता दें कि इस साल जुलाई में इसी क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना सामने आई थी। जिसके दौरान छात्रों को खिड़की से नीचे उतरकर अपनी जान बचानी पड़ी। जिसके परिणामस्वरूप उन्हें मामूली चोटें आईं। इस घटना से क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा उपायों के बारे में चर्चा छिड़ गई।












Click it and Unblock the Notifications