Love Story: पापा के दोस्त की बेटी पर फिदा था भाजपा का ये दिग्गज, शादी के लिए रखी थी अजीब शर्त

Gautam Gambhir-Natasha Gambhir Love story: राजनेताओं की चर्चित प्रेमकहानियों की कड़ी में आज बात करते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर और पूर्वी दिल्ली सीट से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर की, जिनकी प्रेम कहानी भी एक वक्त काफी सुर्खियों में थी।

Gautam Gambhir-Natasha Gambhir Love story

गौतम गंभीर की गिनती विश्व के टॉप डैशिंग प्लेयर्स में होती है और एक वक्त था जब इनकी फैंस लिस्ट में लड़कियों की भरमार थी। मोहक छवि वाले दिल्ली के इस क्लासिक बैटसमैन पर लड़कियां जान छिड़का करती थीं, इसलिए जब गौतम की शादी की खबर सामने आई थी तो करोड़ों लड़कियों के दिल भी टूटे थे।

वैसे एक खास बात आपको ये भी बता देते हैं कि गौतम गंभीर का नाम किसी भी लड़की के साथ नहीं जुड़ा। मीडिया में अफवाएं तो कई रहीं लेकिन गंभीर की ओर से कभी भी किसी भी अफवाह पर जोर नहीं दिया। यही वजह थी कि जब गौतम ने शादी का ऐलान किया तो हर किसी को ये जानने की उत्सुकता थी कि आखिर वो किससे शादी करने जा रहे हैं?

आपको बता दें कि गौतम गंभीर एक रईस बिजनेस फैमिली से आते हैं। अपने पिता के एक करीबी दोस्त की लड़की पर गौतम गंभीर लट्टू हुए थे, उनकी पत्नी का नाम नताशा जैन है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर की फैमिली नताशा को पहले से ही अपने घर की बहू बनाना चाहती थी और इसलिए ही वो गंभीर से उन्हें मिलवाने ले गई थी।

'पहले तो ये अरेंज्ड मैरिज थी लेकिन बाद में...'

नताशा जैन बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं, जिन्हें देखते ही गंभीर दिल हार बैठे और फिर दोनों की मुलाकात का सिलसिला भी शुरू हो गया। पहले तो ये अरेंज्ड मैरिज थी लेकिन बाद में ये लवकम अरेंज्ड हो गई।

नताशा बहुत प्यारी और समझदार है-गौतम गंभीर

अपनी शादी के बारे में गौतम गंभीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'नताशा बहुत प्यारी और समझदार है और यकीन मानिए मेरे और उसके बीच कभी भी क्रिकेट को लेकर बातें नहीं होती है और ये चीज मुझे उसकी बहुत ज्यादा पसंद है, उन्होंने कहा था कि 'मैं क्रिकेट के लिए बहुत प्रैक्टिस करता हूं और इसी कारण मैं नहीं चाहता कि मैं जब घर आऊं तो घरवाले उसी की बातें करें और इसलिए नताशा कभी भी इस बारे में मुझसे नहीं पूछती है।'

मैंने नताशा के सामने एक शर्त भी रखी थी-गंभीर

उन्होंने एक और खास बात भी बताई थी। उन्होंने कहा था कि 'मैंने नताशा के सामने एक शर्त भी रखी थी। उन्होंने कहा था कि 'मैं चाहता था कि मैं 2011 विश्व कप के बाद शादी करूं क्योंकि मैं अपना पूरा फोकस विश्वकप पर देना चाहता था, नताशा ने मेरी भावनाओं को समझा और मेरा पूरा साथ दिया। मेरा वो पहला 50 ओवर का विश्व कप था , मैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी था। इसके लिए मैं नताशा को थैंक्यू भी कहता हूं।'

गौतम गंभीर बहुत अच्छे है-नताशा जैन

आपको बता दें कि इस विश्वकप के बाद गंभीर ने नताशा संग सात फेरे लिए थे। आमतौर पर क्रिकेट और राजनीतिक इवेंट से दूर रहने वाली नताशा ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि 'गौतम गंभीर से मिलने के बाद मुझे पता चला था कि आखिर सादगी किसे कहते है?'

इस लविंग कपल की दो बेटियां हैं

'मैं जब डिनर के लिए जाती थी तो मुझे पता चलता था कि वह कितने लोकप्रिय हैं, लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते थे। उन्होंने कहा था कि गौतम बहुत सरल इंसान हैं, मैं लकी हूं कि मैं उनकी वाइफ हूं।' आपको बता दें कि इस लविंग कपल की दो बेटियां- आजीन और अनाइजा हैं। इस खूबसूरत फैमिली की तस्वीरें अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+