कोरोना को लेकर दिल्ली से सुखद खबर, चौथे दिन लगातार मौत का आंकड़ा जीरो
नई दिल्ली, 23 अगस्त: पूरे देश के साथ-साथ राजधानी दिल्ली ने भी कोरोना की दूसरी तरह में तबाही का सामना किया था। अप्रैल-मई के महीने में जहां कोरोना ने जमकर आतंक मचाया था। वहीं अब दिल्ली में काफी बेहतर हालात हो रहे हैं। ऐसे में दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली में सोमवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 17 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 41 लोग डिस्चार्ज भी हुए। वहीं सोमवार को कोविड से किसी की भी मृत्यु दर्ज नहीं की गई है।

दिल्ली में सोमवार को भी कोरोना वायरस से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई, जो काफी सुखद खबर है। बता दें कि यह लगातार चौथा दिन है, जब राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण ने किसी भी शख्स की जान नहीं गई।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 17 नए मामले दर्ज किए गए, जो कुल मिलाकर 14,37,334 हो गए। यह अप्रैल में हर दिन 25,000 कोविड -19 मामलों के टॉप से भारी सुधार है। महामारी की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद से यह 14वीं बार है, जब दिल्ली में एक दिन में वायरस से जीरो मृत्यु दर्ज की है। दिल्ली में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 25,079 है।
इसके दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मामलों की बात करें तो उसका आंकड़ा 374 हैं। अब तक 14,11,881 ठीक हो चुके हैं और पॉजिटिविटी रेट 0.04 प्रतिशत है। 10 अगस्त को दिल्ली की पॉजिटिविटी रेट 0.08 प्रतिशत थी। पॉजिटिविटी रेट एक महत्वपूर्ण मीट्रिक है, क्योंकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह दर्शाता है कि समुदाय में वायरस कितना व्यापक है और जब गिरती सकारात्मकता दर को नए मामलों में कमी के साथ जोड़ा जाता है, तो यह इंगित करता है कि समुदाय के भीतर वायरस का प्रसार कम हो रहा है। वहीं इस महीने अब तक 26 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 31 जुलाई को कुल मौत का आंकड़ा 25,053 था।












Click it and Unblock the Notifications