Mohalla Bus In Delhi: जानिए कहां से कहां तक चलेगी मोहल्ला बस, किराए को लेकर भी आई यह जानकारी

Mohalla Bus: मोहल्ला बसों को न केवल दिल्ली मेट्रो फीडर मार्गों पर चलाने की योजना है बल्कि उन बसों को भी चलाने की योजना बना रहा है, जिन्हें विभाग द्वारा किए गए अध्ययनों के अनुसार बेहतर कनेक्टिविटी की आवश्यकता है।

Mohalla Bus In Delhi

Mohalla Bus Services: दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने पिछले बुधवार को शहर के बजट में परिवहन क्षेत्र के लिए की गई कुछ प्रमुख घोषणाओं में एक 'मोहल्ला बस' योजना की भी घोषणा की थी। गहलोत ने घोषणा करते हुए कहा था कि शहर के एक-एक मोहल्ला को जोड़ने के लिए 'मोहल्ला बस' योजना शुरू की जाएगी। योजना के हिस्से के रूप में, 2023-24 में 100 मोहल्ला इलेक्ट्रिक-बसें शुरू की जाएंगी। जबकि अगले दो वर्षों में 2,180 को शामिल किया जाएगा। आइए अब आपको बताते हैं कि यह मोहल्ला बस कहां से कहां तक जाएगी और किराया को लेकर नई जानकारी क्या है?

झुग्गी बस्तियों, अनधिकृत कॉलोनियों के पास चलेगी यह बस
बता दें कि दिल्ली सरकार ने लोगों के सफर को आसान करने के उद्देश्य से यह मोहल्ला बस (Mohalla Bus) योजना लाई है। इसके तहत ये बसें झुग्गी बस्तियों, अनधिकृत कॉलोनियों और संकरी सड़कों वाले शहर के अंदरूनी इलाकों में रहने वाले लोगों को नजदीकी मेट्रो स्टेशन या मेन रोड पर बने किसी बस स्टॉप तक ले आने जाने में मदद करेंगी। इस बस की लंबाई 9 मीटर होगी। स्कीम की शुरुआत 100 बसों के साथ होगी और 3 साल में बसों की संख्या बढ़ाकर 2180 कर दी जाएगी।

गंतव्य तक पहुंचने में होगी सुविधा
कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इलेक्ट्रिक बसों पर दिल्ली सरकार की ओर से बजट में खासतौर पर ध्यान दिया गया है। ऐसे क्षेत्र हैं जहां संकरी गलियों के कारण नियमित और बड़ी बसें प्रवेश नहीं कर सकती हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार छोटे मोहल्ला बसों (Mohalla Bus) को शामिल करेगी। हमने लगभग 2,000 छोटी बसों के लिए निविदाएं जारी की हैं। लास्ट-माइल कनेक्टिविटी इस योजना की प्राथमिकता है।

किराया कैसे लिया जाएगा?
मोहल्ला बस के किराया के बारे में फिलहाल परिवहन विभाग की ओर से स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इन बसों में किराया कॉमन मोबिलिटी कार्ड या वन दिल्ली कार्ड या चयनित ऐप के जरिए लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+